Google Analytics Meta Pixel न्यूज एजेंसी का उप संपादक श्रीनगर में ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार - Ekhabri.com

न्यूज एजेंसी का उप संपादक श्रीनगर में ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

जम्‍मू-कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने हरि सिंह हाईस्ट्रीट में ग्रेनेड हमले के डेढ़ घंटे बाद ही लालचौक में तलाशी के दौरान एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के उपसंपादक आदिल फारुक को दो हैंड ग्रेनेड संग पकडा गया। उसका साथी भाग गया। पुलिस ने भागे साथी के बारे में किसी तरह की जानकारी से इन्कार किया है। फारुक 2019 में राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल काट चुका है। आदिल आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) काम करता था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लालचौक में मक्का बाजार के पास शाम सवा चार बजे तलाशी ले रहे जवानों ने आदिल फारुक बट को पकड़ा है। उससे एक थैला था,  जिसमें दो हथगोले रखे थे। वह खिरयु पंपोर का रहने वाला है और एक स्थानीय न्यूज एजेंसी में उप संपादक के तौर पर काम कर रहा था। आदिल आतंकियों का पुराना ओवरग्राउंड वर्कर है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि हरि सिंह हाईस्ट्रीट में हुए ग्रेनेड हमले में वह शामिल था या नहीं। जब वह पकड़ा गया तो क्या वह ग्रेनेड हमला करने जा रहा था या किसी अन्य आतंकी माड्यूल को ग्रेनेड सौंपने वाला था। आदिल के साथ उसका एक साथी और था। वह फरार हो गया है। उसका नाम जाहिद अहमद नजार बताया जा रहा है। वह मोंडकपल पंपोर का रहने वाला है और जेसीबी चालक है।

आदिल की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय न्यूज एजेंसी के संपादक ने बताया कि वह उनके साथ बीते 11 माह से काम कर रहा है। कुछ समय पहले खिरयु में पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया था। उस समय संदेह हुआ था। हमें पता चला था कि यह किसी मामले में बंद रह चुका है। हमने पुलिस अधिकारी से कहा था कि अगर इसके बारे में कोई नकारात्मक बात है तो हमें बताई जाए। हम इसे अपने संस्थान में नहीं रखेंगे, लेकिन पुलिस अधिकारी ने हमें कुछ नहीं बताया था। बाद में उसके पकड़े जाने की खबर आई। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Read Also  सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के लिए छत्तीसगढ़ में खनन अनुमतियों को बरकरार रखा  

आदिल फारुक को पुलिस ने पुलवामा हमले से एक दिन पहले 13 फरवरी 2019 को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पकड़ा था। उस समय आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा था कि केंद्रीय विश्वविद्याल कश्मीर में जर्नलिज्म के छात्र आदिल फारूक को एक झूठे मामले में गिरफ्तार करने और पीएसए के तहत बंदी बनाकर कोट भलवाल जेल भेजे जाने की मैं कड़े शब्दों में निदां करता हूं। ऐसा लगता है कि यह सरकार छात्रों और नौजवानों को झूठे मामलों में फंसाकर उनका भविष्य बरबाद करना चाहती है। हम आदिल की शीघ्र रिहाई की मांग करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...