अनलॉक-1 के बाद देश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। हर रोज रिकॉर्ड नंबर में नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच, हेल्थ पर बने 15वीं वित्त आयोग के उच्च स्तरीय पैनल ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 का अलग-अलग समय पर पीक पर हो सकता है। इसके लिए पैनल ने केंद्र और राज्य की सरकारों को सावधान रहने के लिए कहा है।बता दें कि देश में कोरोना के मामले ढाई लाख के पार पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड के मरीजों की बढ़ती तादाद टेंशन दे रही है।
आयोग ने सरकार को सलाह दी है कि सभी राज्यों के बीच संसाधनों का बेहतर तालमेल हो ताकि हर राज्य में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस उच्च स्तरीय पैनल के संयोजक और एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि ऐसी मैकेनिजम की जरूरत है कि जरूरत पड़ने पर मानव संसाधन और उपकरणों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जरूरत के अनुसार पहुंचाया जा सके।
ICMR ने पाया कि कोरोना के खिलाफ ट्रैक, ट्रेस और ट्रीट की मौजूदा रणनीति ठीक काम कर रही है। पिछले महीने हुई पैनल की बैठक ने 3 सुझाव दिए हैं। वेरी शॉर्ट, शॉर्ट और मीडियम टर्म के कदम।
वेरी शॉर्ट टर्म कदम के तहत इस बीमारी से निपटने के लिए रैपिड टेस्टिंग, सर्विलांस, कंटेनमेंट, किफायती दवाओं की उपलब्धता, रूरल मोबाइल हेल्थ यूनिट्स और वेंटीलेटर, पीपीई किट्स, मास्क, ऑक्सीजन सप्लाई की उपलब्धता बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं ताकि कोविड-19 के मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके।
गुलेरिया ने कहा कि कुछ राज्य कोरोना केसों की बढ़ती संख्या से निपटने में सक्षम हो सकते हैं जबकि कुछ राज्यों के लिए यह चुनौती होगी। कोरोना के फैलने का विश्लेषण के आधार पर पैनल का मानना है कि यह महामारी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से फैल रही है। जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बंगाल और दिल्ली में लगातार बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं।
हालांकि कुछ राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केरल में कोरोना के केसों में थोड़ी कमी आई है लेकिन वहां अभी नए मरीजों का मिलना जारी है। 14 से 18 मई तक किए गए स्टडी के अनुसार रोजाना का ग्रोथ रेट करीब 5.1 फीसदी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि कोविड-19 के फैलने की रफ्तार में कमी नहीं आई है और इसका प्रभाव अगले दो-तीन सालों तक के लिए बंट गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस जानलेवा बीमारी से मौतों के रेट को 5% से कम रखना जरूरी होगा। अगर रोजाना मौतों की संख्या 1,000-2,000 पहुंच जाएगी तो सरकार के लिए यह खतरनाक संकेत होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...