Google Analytics Meta Pixel विशेष खबर: ध्यान देवें दैनिक यात्री रायपुर से दुर्ग से रायपुर वाले, ये खबर आपके लिए है - Ekhabri.com

विशेष खबर: ध्यान देवें दैनिक यात्री रायपुर से दुर्ग से रायपुर वाले, ये खबर आपके लिए है

  • जीई रहेगा अवरूद्ध, यात्रा से पहले रूट सुनिश्चित कर लें
  • कुम्हारी, चरोदा, भिलाई -3, खुर्सीपार, सुपेला आदि के निवासी के लिए नई रूट




दुर्ग-भिलाई से रायपुर आवागमन करने वाले आमजनों की परेशानियों से राहत पहुंचाने के लिए नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी एन मीणा के मार्गदर्शन पर आज पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिला प्रशासन, नगरीय निकाय एवं लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

चर्चानुसार कुम्हारी एवं डबरापारा फ्लाई ओवर निर्माण होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लगातार सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही रायपुर के व्यस्ततम चौराहे टाटीबंद में भी फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन होने के कारण दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने- जाने में आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगता है । निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि कुम्हारी के फ्लाई ओवर के निर्माण पूर्ण होने में लगभग 02 माह लगेगा तब तक यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करना ही उचित रहेगा। दुर्ग-भिलाई के जिम्मेदार नागरिकों से अपील है कि मोटर सायकल व हल्के वाहन (कार, जीप, सूमो आदि) निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने कष्ट करें:



01.चरोदा क्षेत्र के नागरिक रायल खालसा ढ़ाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह-ग्राम पाहंदा-अमलेश्वर होकर महादेव घाट रायपुरा से आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद- कुम्हारी होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 14 किमी-36 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर – पाहंदा – कुरूदडीह -उरला होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 17.5 किमी-40 मिनट}

02.खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन जो कि रायपुर आना- जाना करते है वे सिरसा गेट चौक से सिरसाकला-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद – कुम्हारी होकर सिरसागेट पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 20 किमी -48 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से मोतीपुर होकर सिरसा गेट चौक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 25 किमी -40 मिनट}

03.दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं कैम्प क्षेत्र के नागरिक नेवई-उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक तक आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद कुम्हारी होकर ग्लोब चौक सेक्टर-06 पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 33 किमी -01 घंटा 14 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर-मोतीपुर-फूण्डा-उतई होकर ग्लोब चौक सेक्टर-06 तक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 47 किमी -01 घंटा 16 मिनट}


बैठक में नगरीय निकाय को निम्नानुसार चौक चौराहे पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया:

नगर निगम भिलाई
1.डबरापारा तिराहा।
2.आईटीआई भिलाई के सामने।

नगर निगम चरोदा भिलाई
1.सिरसा गेट चौक
2.ज्योति अस्पताल कटिंग
3.चरोदा बस स्टैण्ड

नगर पालिका परिषद कुम्हारी
1.रायल खालसा कटिंग
2.डीएमसी मिल के सामने
3.बैंक ऑफ बडौदा कुम्हारी के सामने
4.कांजी हाउस कुम्हारी के सामने

लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) दुर्ग को रायपुरा चौक, रायल खालसा ढ़ाबा के सामने, सिरसा गेट चौक, मोतीपुर चौक एवं फूण्डा चौक में वाहन चालकों के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाने तथा सभी डायवर्सन र्पाइंट पर प्रायवेट वालंटियर उपलब्ध कराने कहा गया। सड़क निर्माण एजेंसी को फ्लाई ओवर निर्माण स्थल के सर्विस रोड का तत्काल मरम्मत कराने निर्देश दिया गया।

बैठक में संजय ध्रुव (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ), कविलाश टंडन (अतिरिक्त पुलिस यातायात), डाक्टर ज्योति पटेल (अनुविभागीय दण्डाधिकारी), गुरजीत सिंह (उप पुलिस अधीक्षक यातायात), गोविंद अहिरवार (एसडीओ पीडब्ल्युडी एन.एच.), एस के झा टीम लीडर, सी अनिरूद्ध जैन कार्डिनेटर, अभिजीत सोनी उप अभियंता, बी एल देवांगन (प्रोजेक्ट मैनेजर), उमेश ढलेन्द्र (अधीक्षण अभियंता नगर निगम भिलाई), डी के पाण्डे (सहायक अभियंता नगर निगम चरोदा भिलाई) एवं रमन शर्मा (उप अभियंता नगर पालिका परिषद कुम्हारी) उपस्थित थे।

अपील– जिला पुलिस बल दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी 02 माह के लिए दुर्ग-भिलाई से रायपुर आना जाना करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर अपना समय व ईधन दोनो की बचत करें साथ ही रोड जाम की स्थिति से बचें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *