Google Analytics Meta Pixel Ekhabri exclusive: छत्तीसगढ़ में गणेश जी का स्त्री वैनायकी रूप, जानिये इससे संबंधित मान्यताएं, इतिहास और रोचक तथ्य - Ekhabri.com

Ekhabri exclusive: छत्तीसगढ़ में गणेश जी का स्त्री वैनायकी रूप, जानिये इससे संबंधित मान्यताएं, इतिहास और रोचक तथ्य




रायपुर। (पूनम ऋतु सेन), कल के लेख में हमने मल्हार में उत्खनन से प्राप्त हेरम्ब रूप के गणपति जी की प्रतिमा,स्वरूप व प्रेरणा के बारे में जाना, चलिये इसी कड़ी में आज मल्हार से ही मिली स्त्री वैनायकी स्वरूप के गणेश जी की प्रतिमा के बारे में जानते हैं-




स्त्री वैनायकी रूप
  बिलासपुर से 40कि.मी. दूर मल्हार के ही पातालेश्वसर मंदिर के एक मूर्ति की पहचान गणेश जी के स्त्री वैनायकी रूप में की गयी है। धार्मिक मामलों से जुड़े जानकार बताते हैं कि गणेश जी ने यह स्त्री रूप अन्धक राक्षस से उत्पन्न हुये अन्धका के रक्त को पीने के लिये किया था। इसी रूप की समानता को देखते हुये इतिहासविदों ने इन्हें भगवान गणेश का ही एक रूप बताया है।

वैनायकी रूप की धार्मिक मान्यताएं
  धर्मोत्तर व मत्स्य पुराण और दुर्गा उपनिषद में गणेश जी के वैनायकी रूप का उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ‘अन्धक’ नामक राक्षस को माता पार्वती से विवाह करने की जिज्ञासा हुई और वह माता को अर्धांगनी बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा तब भगवान शंकर ने अपनी पत्नि के रक्षा स्वरूप क्रोधवश अंधक के ऊपर त्रिशूल से वार किया जिससे अंधक का रक्त बूँद-बूँद बहकर गिरने लगा और यही बूंदे ‘अँधिका’ नामक राक्षसी में परिवर्तित होते गया।


     माता पार्वती यह भली-भाँति जानती थी कि किसी भी दैवीय रूप के दो तत्व होते हैं,ये हैं पुरुष तत्व और शक्ति तत्व। इसके पश्चात माता पार्वती ने स्त्री शक्तियों का आह्वान किया तब सभी दैवीय शक्तियों ने अंधक के देह से गिरते रक्त का रसपान किया परंतु पूर्ण रूप से अंधक राक्षस का विनाश नही हो सका जिसे देखते हुए गणेश जी ने अपनी माता की रक्षा हेतु स्त्री रूप का धारण किया और तब तक रक्त पीते रहे जब तक अंधक के देह से रक्त बहना बंद नहीं हुआ, इस प्रकार भगवान गणेश जी ने अंधक राक्षस के सर्वविनाश में अहम भूमिका निभायी।

Read Also  मदरसों में गणित, विज्ञान, इतिहास और नागरिक शास्त्र की पढ़ाई अनिवार्य


    विनायक नाम भी उन्हें वैनायकी रूप के इसी प्रसंग से प्राप्त हुआ है।



स्त्री रूप के गणेश जी का महत्व
गणेश जी का स्त्री रूप भी माता पार्वती के समान ही दिखायी देता है किन्तु दोनों स्वरूप में मुख्य अंतर सिर का आकार है जो गणपति जी को गज आकार का होने के कारण उन्हें अलग बनाता है। स्त्री स्वरूप के गणेश जी दस हाथों में गदा, त्रिशूल,भुजंग, कमल, शंख, माला, चक्र धारण किये होते हैं।


     उनका यह स्वरूप प्रकृति में पुरुष तत्व के सामान ही मान्य है जो पालन पोषण करने वाली माँ है और आपत्ति आने पर रक्षिका भी है। दक्षिण के राज्यों में उनके इस रूप को अम्मा भी कहा जाता है।
     स्त्री रूप के गणराज आज के दौर में प्रासंगिक दिखाई देते हैं जो रूढ़िवादी पुरुष समाज के लिए समानता का संदेश दे रहे हैं।

कहाँ-कहाँ पूजे जाते है गणेश जी का स्त्री रूप?



भारत के ऐसे बहुत से स्थल है जहाँ छत्तीसगढ़ के मल्हार के समान ही प्राचीन गणेश के स्त्री रूप की प्रतिमाएं मिलीं हैं और उनके इसी रूप का मंदिर निर्माण कर आज भी पूजा जा रहा है। इनमें से कुछ प्रमुख स्थल हैं- मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट का चौसठ योगिनी मंदिर,चौसठ योगिनी मंदिर, ओडिशा, केरल का चेरियनद मंदिर और थानुमलायन मंदिर, तमिलनाडु का चिदंबरम मंदिर, पुणे से 45km दूरी में स्थित भूलेश्वर मंदिर। इसके अतिरिक्त बिहार और ओड़ीसा राज्य के रानीपुर झरियाल में भी गणेश जी के स्त्री स्वरूप की पूजा की जा रही है।


   ऐसे ही छत्तीसगढ़ में छिपे हुए अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानने के लिये हमसे जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *