गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज अचानक नाटकीय अंदाज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौपने के बाद रूपाणी ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। पार्टी में जो ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे निभायेंगे। रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता का आभार प्रकट किया। रूपाणी के इस्तीफ़े को सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक रूपाणी के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की गई है।
रुपाणी ने कहा कि मुझे इस जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी अलग-अलग वक्त में जिम्मेदारियां बदलती रहती है और इसी कड़ी में मेरा इस्तीफा हुआ है। सभी लोग एकगुट होकर गुजरात के विकास के लिए काम करेंगे।
रूपाणी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुझे लगातार सहयोग मिला है। मेरे इस्तीफे से किसी नए नेता को इस जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिलेगा। मुझे पांच साल के लिए जिम्मेदारी दी गई थी और यह भी मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगला चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी।
गौर हो कि अगले साल ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। रूपाणी के इस्तीफ़े को इससे जुड़ी सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। रूपाणी ने आज सुबह ही एक कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विडीओ कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया था। रूपाणी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेहद क़रीबी माना जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
May 30, 2026 /
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...