Google Analytics Meta Pixel नगरी- सिहावा: मुख्यमंत्री ने दिए कई सौगात ऋषि पंचमी पर आयोजित वैद्यराज सम्मेलन में कोटेश्वर धाम को - Ekhabri.com

नगरी- सिहावा: मुख्यमंत्री ने दिए कई सौगात ऋषि पंचमी पर आयोजित वैद्यराज सम्मेलन में कोटेश्वर धाम को



धमतरी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनांचल नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डोंगरडुला के ग्राम कोटाभर्री स्थित कोटेश्वर धाम में ऋषि पंचमी के मौके पर आयोजित पारंपरिक वैद्यराज सम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर धाम में औषधीय पौधों का प्रसंस्करण एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की घोषणा की। उक्त परिसर में संतों एवं पर्यटकों के लिए अतिथि-गृह, कोटेश्वर धाम क्षेत्र में सौर ऊर्जा से विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था करने, सातधारा पर स्टॉप डैम, यज्ञशाला में शेड निर्माण, कोटेश्वर धाम में चार हेक्टेयर रकबा के लिए सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान करने की घोषणा की तथा बेलरगांव को तहसील का दर्जा देने कलेक्टर पी.एस. एल्मा को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय सरपंच की मांग पर धान खरीदी केन्द्र खोलने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने उपस्थित पारम्परिक वैद्यराजों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिकाल से वैद्य जड़ी-बूटियों से इलाज करते आए हैं तथा धमतरी जिला औषधीय महत्व के पौधों से लबरेज है। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में राज्य भर से पधारे वैद्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह से घर की बाड़ी में सब्जी-भाजी उगाई जाती है, पारंपरिक वैद्यराज भी बाड़ी में औषधीय युक्त पौधे लगाएं, जिससे कि जड़ी बूटी संकलन एवं संग्रहण की उपयुक्त सुविधा मुहैया हो सके और वैद्य-बाड़ी बनाने के लिए उन्हें शासन से अनुदान भी दिया जाएगा।


कोटेश्वर महादेव धाम की तपोभूमि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जंगल में बहुत से औषधीय पौधे हैं, इनका ज्ञान वैद्यराजों को है, उसे लिपिबद्ध किया जा सके तो आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ पहुंचेगा। इसी के मद्देनजर रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में आज से दो साल पहले दो हजार से अधिक वैद्यराजों का सम्मेलन किया गया था। उनके ज्ञान को संग्रहित करने का काम छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड ने किया और आज के कार्यक्रम में बोर्ड द्वारा तैयार दैनंदिनी वैद्यराजां को वितरित की गई।

Read Also  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रहमानिया चौक के पास 6 दुकानदारों से डस्टबिन नहीं रखने पर जुर्माना लगाया


प्रदेश के मुखिया ने भी शिरकत की। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर धाम में स्थित हवन कुण्ड में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की।


मंचीय कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमजनों के कल्याण के लिए पूरी लगन से प्रयास किया जा रहा है। बात चाहें उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना हो या फिर किसानों की कर्ज माफी हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के लिए पूर्णतः समर्पित है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालय की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़ के जंगलों में सबसे शुद्ध औषधीय महत्व के पौधे पाए जाते हैं। आज कोटेश्वर धाम में पूजा के दौरान उन्होंने पाया कि 60-62 प्रकार की जड़ी-बूटियां यहां उपलब्ध है। उनका मानना है कि पारंपरिक वैद्यराजों के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाना और उसका उन्नयन करना आवश्यक है।


कार्यक्रम में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री बघेल का वनाच्छादित कोटेश्वर धाम की तपोभूमि में हार्दिक अभिनंदन किया और प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही शुरू किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि-मजदूर न्याय योजना, महिला समूहों की ऋण माफी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में सदैव जनकल्याण के लिए तत्पर है।

इसके पहले, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, नगर निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक मोहन लालवानी, पूर्व सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, आईजी पुलिस डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, डीएफओ सतोविशा समाजदार सहित बड़ी संख्या में वैद्यराज, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *