भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के नये आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शासन के आदेश के परिपालन में आज चार्ज ले लिया है। तत्कालीन आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आयुक्त प्रकाश सर्वे को आज प्रातः कार्यालयीन समय में कार्यभार सौंपा। भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे इससे पूर्व रिसाली निगम एवं रायगढ़ सहित अन्य जगहों पर पदस्थ रहे है। वे अपनी कार्यकुशलता के लिये जाने जाते है। निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने नवनियुक्त आयुक्त का गुलदस्ते से स्वागत किया, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी आयुक्त का स्वागत किया, इस दौरान आयुक्त सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया। आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य और नागरिको की मुलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी।
लोगों को निगम की ओर से प्रदाय की जाने वाली सेवा पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि लोक सेवा गारंटी, आधार कार्ड, सूचना का अधिकार, जन्म मृत्यु जैसे सीधे आमजन से संपर्क होने वाले शाखाओं के सामने इससे संबंधित बोर्ड जिसमें योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो लगवाये ताकि लोगों को जानकारी के अभाव में अनावश्यक भटकना न पड़े।
इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु, देशमुख, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, मोहंती, शरद दुबे एवं रामेश्वर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...