Google Analytics Meta Pixel ये है 21वीं सदी के भारत के ऐसे गांव, जहां पीने के लिए पानी नहीं, स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद - Ekhabri.com

ये है 21वीं सदी के भारत के ऐसे गांव, जहां पीने के लिए पानी नहीं, स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद

रायपुर/रांची। आजादी के 7 दशक गुजर जाने के बाद भी भारत के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां अभी भी विकास की किरण नहीं पहुंची है। इन इलाकों में पडऩे वाले गांवों में न तो पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था है और न ही एम्बुलेंस जाने का रास्ता। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो ऐसा लगता है जैसे सिर पर आसमान गिर गया हो। इनमें छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ ऐसे गांव शामिल हैं जहां लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। न पीने के लिए पानी है न बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हैं।
छत्तीसगढ़ -जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं ग्रामीण
भानुप्रतापपुर जिले के परवी होते हुए खड़का, भुरका जाने वाले मार्ग में तीन नालों पर पुल-पुलिया नहीं से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। इसके चलते पंचायत मुख्यालय परवी आने के लिए भी उन्हें 7 किमी के बजाय 35 किमी का सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र लोग इन नालों पर पुल-पुलिया बनाने की मांग पिछले 20 वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण तुलसीराम उइके, राजेश मंडावी ने बताया भुरका, खड़का, जलहुर के लोगों को पंचायत मुख्यालय परवी आने के लिए लोगों को नाला को पार कर आना होता है, लेकिन बारिश के दिनों में नाले बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाने से लोगों को जान जोखिम में डालना पड़ता है। लोगों को बारिश के दिनों में पंचायत मुख्यालय जो महज 7 किमी है, वहां जाने के लिए मजबूरी में 35 किमी का सफर करना पड़ता है। पंचायत मुख्यालय जाने लोगों को भानबेड़ा होते हुए भानुप्रतापपुर, केंवटी पहुंचकर ही पंचायत मुख्यालय परवी पहुंचते हैं। इससे आर्थिक मानसिक रूप से परेशानी के साथ समय की भी बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने कहा नाले में पुलिया निर्माण की मांग 20 वर्षों से कर रहे हैं। इसके लिए विधायक, सांसद, मंत्री से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई।
बारिश होने पर छात्रों की हो जाती है अघोषित छुट्टी
क्षेत्र के लगभग 40 बच्चों की बारिश के दिनों में अघोषित छुट्टी हो जाती है। मंगहर्रा नाला के उस पार जलहूर, खड़का, भुरका क्षेत्र में केवल प्राथमिक स्तर की विद्यालय संचालित है। माध्यमिक शाला और हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल पढऩे के लिए बच्चों को इन मार्ग से होकर तीनों नाला पार कर आना होता है।
झारखंड: नामकुम प्रखंड में आने वाला गढ़ा टोली भी ऐसा ही गांव है, जहां पीने के पानी और अस्पाताल के अलावा कहीं आने-जाने के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस गांव का नाम ही शायद इस गांव के लिए अभिशाप बन गया है, क्योंकि इस गांव में जाने के लिए आपको ऐसे रास्तों से होकर गुजरना होगा जो गड्ढे से होकर ही जाता है. गांव को जोडऩे वाले रास्ते में नदी पड़ती है. इसपर एक अदद पुल अब तक नहीं बन पाया है। नामकुम प्रखंड के सिल्वे पंचायत के गढ़ा टोली गांव की आबादी करीब 800 है और गांव में करीब 200 घर हैं. बरसात के मौसम में इस गांव के 800 लोग बाहरी दुनिया से कट जाते हैं। गांव से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है और वो नदी से होकर गुजरता है। इस पर पुल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश ग्रामीणों ने की, लेकिन अभी तक यह संभव नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने 5 विधायकों का कार्यकाल देखा है और सभी विधायकों के पास जाकर पुल बनाने की गुहार लगा चुके हैं. इसके बावजूद ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बीडीओ हो या सीओ या फिर उपायुक्त या सांसद हर जगह आवेदन देकर थक-हार चुके हैं।
बीमार पड़े तो खाट पर लेकर 2 किलोमीटर चलना होता है पैदल
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे खटिया पर लाद कर गांव से 2 किलोमीटर दूर तक ले जाना पड़ता है. उसके बाद ही वाहन मिल पाता है. इस समस्या को देखते हुए नदी का एक मुहाना जो दूसरे जगहों की अपेक्षा पतली जगह से होकर बहती है. ग्रामीणों ने श्रम दान कर एक बांस की चचड़ी का पुल बनाया है, जिससे लोग नदी पार कर पाते हैं. हालांकि, बारिश के मौसम में वो बांस की चचड़ी भी ग्रामीणों के काम नहीं आती है, क्योंकि नदी का पानी उसके ऊपर से बहने लगता है।
गांव में हैंडपंप तक नहीं
इस गांव की परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां आज भी एक हैंडपंप तक मौजूद नहीं है. लोग कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. कुएं में तालाब का गंदा पानी आ जाता है, जिस कारण ग्रामीणों के बीमार पडऩे की आशंका काफी ज्यादा होती है. गांव वालों का कहना है कि अगर एक पुल बन जाए तो शायद उनकी समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...