Google Analytics Meta Pixel सुशांत सिंह राजपूत के वो आखिरी 24 घंटे, अंतिम बार किसे किया था कॉल और किसने देखा था? - Ekhabri.com

सुशांत सिंह राजपूत के वो आखिरी 24 घंटे, अंतिम बार किसे किया था कॉल और किसने देखा था?

मुंबईः बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा इलाके में स्थित अपने किराए के घर के बेडरूम में खुदकुशी कर ली. यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार 34 साल के सफल अभिनेता को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा?

 

रविवार के दिन सुशांत की दिन की शुरुआत सुबह साढ़े 6 बजे हुई. उठने के बाद सुशांत अपने कमरे में ही थे. सुबह 9:30 बजे सुशांत ने अनार का जूस लिया और अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया. यह वह आखिरी समय था जब सुशांत को उनके रसोइए ने देखा था. सुबह 10:30 बजे कुक सुशांत से दोपहर के लंच के लिए क्या खाना है, यह पूछने के लिए गया तो सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला .

 

कुक दोबारा 12 बजे के करीब सुशांत के पास लंच में क्या खाना है पूछने के लिए गया था, इस बार भी सुशांत दरवाजा नहीं खोलने पर काफी देर तक दरवाजे पीटने और सुशांत को फोन करने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो कुक समेत दो अन्य व्यक्ति जिसमें एक सर्वेंट हैं, वे घबरा गए.

 

एक सर्वेंट ने सवा 12 बजे सुशांत की बहन को फोन किया और पूरी बात बताई. सुशांत की बहन गोरेगांव में रहती हैं. इस जानकारी के बाद वह करीब 40 मिनट में बांद्रा पहुंच गईं. उन्होंने भी सुशांत को काफी आवाज लगाई, फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 1:15 बजे चाबी वाले को फोन किया गया और बुलाया गया. लॉक नहीं खुला तो चाबी वाले ने लॉक को तोड़ दिया और जब अंदर यह लोग दाखिल हुए तो सुशांत का शरीर एक हरे रंग के कुर्ते से लटक रहा था. इसके तुरंत बाद चाकू से कुर्ते के एक हिस्से को काटकर सुशांत को नीचे उतारा गया. डॉक्टर को फोन किया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.

Read Also  महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ हुई स्पॉट

 

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने बेडरूम में पंचनामा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरे रंग के कुर्ते से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई. सुशांत सिंह 5-6 महीने से मुंबई के एक बड़े मनोचिकित्सक से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे. हालांकि ट्रीटमेंट का कोई भी कागज़ात घर में नहीं मिला, दवाई का कागज मिला है. डॉक्टर से पुलिस ने संपर्क किया है. सुशांत की बहन ने पुलिस को शुरुआत में बताया है कि उनके भाई को कोई तकलीफ नहीं थी और ना ही आर्थिक तंगी थी.

 

सुशांत सिंह राजपूत ने बीती रात 12 बजे के बाद उनके पुराने दोस्त और टीवी एक्टर महेश कृष्णा शेट्टी से बात की थी. महेश ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में सुशांत के साथ काम कर चुके हैं. लेकिन सुशांत के इस आखिरी कॉल को महेश ने नहीं उठाया. मुंबई पुलिस महेश का बयान भी दर्ज करेगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *