बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में सुसाइड कर लिया है। सुशांत ने ब्रांदा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है। सुबह जब उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो वह फांसी के फंदे से लटके पाए। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुसाइड की वजह क्या है अभी इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत का कल यानी सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। इस समय उनके पिता और परिवार वालों का मुंबई आने का इंतजार हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते सुशांत के अंतिम संस्कार में केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे।
कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से सुशांत डिप्रेशन में चल रहे थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे। इस वक्त उनके मौत की खबर ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। खबर मिली है कि सुशांत की इसी साल शादी होनेवाली थी। बताया जा रहा है कि उनके पिताजी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से बिहार के पूर्णियां जिले के मलडीहा गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच उनके कजिन (चचेरे भाई) ने दावा किया है कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी। सुशांत के पिता केके सिंह ने मुंबई चलने की तैयारी करने को कहा था।
सुशांत सिंह के चचेरा भाई पन्ना सिंह ने बताया कि सुशांत की शादी नवंबर में ही होने वाली थी और उनकी शादी मुंबई में ही होनी थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि रिश्ता किससे तय हुआ था। सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया, ‘पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से बात हुई थी। करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।’ पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी। अब भैया लोग मुंबई गए हैं। डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...