Google Analytics Meta Pixel जीवन में कौन-सा रंग आप पर क्या कैसे डालता है प्रभाव, जानिए रंगों का रहस्य - Ekhabri.com

जीवन में कौन-सा रंग आप पर क्या कैसे डालता है प्रभाव, जानिए रंगों का रहस्य

पूरी दुनिया में रंगों के उपयोग होता है। कई सभ्यताओं की पहचान तो उनके द्वारा उपयोग में लाए गए रंगों के कारण हो सकी। रंग हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। मानव सभ्यता में रंगों का काफ़ी महत्व रहा है। हर रंग के अपने सकारात्मक और नकारात्मक असर होते हैं, इसलिए यह नहीं कर सकते कि काला रंग बुरा ही होता है। इसके बावजूद कई सभ्यताओं में इसे शोक का रंग माना जाता है। विक्टोरियन काल में काला या स्लेटी रंग उपयोग होता था। फ़िरऔन काले कपड़े पहनता था। इसी तरह शिया मोहर्रम में काले कपड़े ही पहनते हैं। विरोध जताने के लिए भी काले रंग का इस्तेमाल किया जाता है,  जैसे काले झंडे दिखाना,  सिर पर काला कपड़ा या काली पट्‌टी बांध लेना।

मूल रूप से इंद्रधनुष के सात रंगों को ही रंगों का जनक माना जाता है। ये सात रंग हैं लाल,  नारंगी,  पीला,  हरा,  आसमानी,  नीला और बैंगनी। लाल रंग को रक्त रंग भी कहते हैं,  क्योंकि ख़ून का रंग लाल होता है। यह शक्ति का प्रतीक है,  जो जीने की इच्छाशक्ति और अभिलाषा को बढ़ाता है। यह प्रकाश का संयोजी प्राथमिक रंग है,  जो क्यान रंग का संपूरक है। यह रंग क्रोध और हिंसा को भी दर्शाता है। हरा रंग प्रकृति से जुड़ा है। यह ख़ुशहाली का प्रतीक है। हमारे जीवन में इसका बहुत महत्व है। यह प्राथमिक रंग है। हरे रंग में ऑक्सीजन, एल्यूमीनियम, क्रोमियम,  सोडियम,  कैल्शियम, निकिल आदि होते हैं। इस्लाम में इसे पवित्र रंग माना जाता है। नीला रंग आसमान का रंग है। यह विशालता का प्रतीक है। भारत का क्रीड़ा रंग भी नीला ही है। यह धर्मनिरपेक्षता का भी प्रतीक है। यह एक संयोजी प्राथमिक रंग है। इसका संपूरक रंग पीला है। गहरा नीला रंग अवसाद और निराशा को भी प्रकट करता है। पीला रंग ख़ुशी और रंगीन मिज़ाजी को दर्शाता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह वैराग्य से भी संबंधित है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। विष्णु और कृष्ण को यह रंग प्रिय है। बसंत पंचमी तो इसी रंग से जुड़ा पर्व है। डल पीला रंग ईर्ष्या को दर्शाता है। स़फेद रंग पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है। यह शांति और सुरक्षा का भाव पैदा करता है। यह अकेलेपन को भी प्रकट करता है। काला रंग रहस्य का प्रतीक है। यह बदलाव से रोकता है। यह नकारात्मकता को भी दर्शाता है।

Read Also  करवा चौथ संग वक्रतुण्ड संकष्टी और कार्तिगाई का दुर्लभ मिलन

चार ईसा पूर्व में महान दार्शनिक अरस्तु ने नीले और पीले रंगों की गिनती शुरुआती रंगों में की। उन्होंने इसकी तुलना प्राकृतिक वस्तुओं से की,  जैसे सूरज-चांद और दिन-रात आदि। उस समय ज़्यादातर कलाकारों ने उनके सिद्धांत को माना। इसी बीच मेडिकल प्रेक्टि्‌स के पितामाह कहे जाने वाले 11वीं शताब्दी के ईरान के चिकित्सा विशेषज्ञ हिप्पोकेट्‌स ने नया सिद्धांत पेश किया। उन्होंने रंगों का इस्तेमाल दवा के तौर पर किया। उनका मानना था कि सफ़ेद फूल और वॉयलेट फूल के अलग-अलग असर होते हैं। उन्होंने एक और सिद्धांत दिया कि हर व्यक्ति की त्वचा के रंग से उसकी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। रंगों के ज़रिये इसका इलाज भी मुमकिन है।

स्विट्‌जरलैंड के चिकित्सक वॉन होहेनहैम ने 15वीं शताब्दी में ह्यूमन स्टडी पर शोध किया। उन्होंने ज़ख्म भरने के लिए रंगों का इस्तेमाल किया 1672 में न्यूटन ने रंगों पर पहला शोध पेश किया। रंगों के विज्ञान पर काम करने वाले लोगों में जॉन्स वॉल्फगैंग वॉन गौथे भी शामिल थे। उन्होंने न्यूटन के सिद्धांत को नकारते हुए थ्योरी ऑफ कलर पेश की। उन्होंने कहा कि अंधेरे में से सबसे पहले नीला रंग निकलता है,  वहीं सुबह के उगते हुए सूरज की किरणों से पीला रंग सामने आता है। नीला रंग गहरे रंगों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि पीला रंग हल्के रंगों का।

आज कई चिकित्सक कलरथैरेपी को इलाज का अच्छा ज़रिया मानते हैं और इससे अनेक बीमारियों का उपचार भी करते हैं। आयुर्वेद चिकित्सा में भी रंगों का विशेष महत्व है। रंग चिकित्सा के मुताबिक़ शरीर में रंगों के असंतुलन के कारण बीमारियां पैदा होती हैं। रंगों का समायोजन ठीक करके बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Read Also  डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया पर आ रही मूवी

ऑस्टवाल्ड ने आठ आदर्श रंगों को विशेष क्रम में संयोजित किया। इसमें पीला, नारंगी,  लाल,  बैंगनी, नीला,  आसमानी,  समुद्री हरा और हरा रंग शामिल है। 60 के दशक में एंथ्रोपॉलिजिस्ट्‌स केन ने रंगों पर अध्ययन किया। उनके मुताबिक़ सभी सभ्यताओं ने रंगों को दो वर्गों में बांटा-पहला हल्के रंग और दूसरा गहरे रंग।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...