Google Analytics Meta Pixel "Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा" व लोक रस्मों की कड़ी (सीरीज 2) पाटजात्रा रस्म की विधिवत मान्यताएं - Ekhabri.com

“Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा” व लोक रस्मों की कड़ी (सीरीज 2) पाटजात्रा रस्म की विधिवत मान्यताएं




रायपुर, पूनम ऋतु सेन।कल के पोस्ट में हमने बस्तर दशहरे की विश्व प्रसिद्धि, उसका इतिहास और पौराणिक मान्यताओं के बारे में जाना था, इसी कड़ी में हम आज पाटजात्रा की सम्पूर्ण विधि के बारे में जानेंगे-


हरेली अमावस्या के दिन से बस्तर दशहरे की शुरुआत

75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा की शुरुआत हरेली अमावस्या के दिन से होती है। इस दिन बस्तर दशहरे का प्रथम रस्म पाटजात्रा को विधिवत सम्पन्न किया जाता है। इसमें सभी वर्ग, समुदाय और जाति-जनजातियों के लोग हिस्सा लेते हैं। वर्ग भेदभाव के बिना सम्मिलत होकर पर्व मनाना, बस्तर के लोगों की आराध्य मां दंतेश्वरी माता के प्रति अगाध श्रद्धा को झलकाता है।




क्या है पाटजात्रा की रस्म

इस पर्व की शुरुआत हरेली अमावस्या को माचकोट के जंगल से लाई गई लकड़ी ठुरलू खोटला पर पाटजात्रा रस्म पूरी करने के साथ होती है। बस्तर दशहरा निर्माण की पहली लकड़ी को स्थानीय बोली में टूरलु खोटला एवं टीका पाटा कहते हैं। इस वर्ष(2021) भी बस्तर दशहरे के लिए तैयार किए जाने वाले रथ निर्माण की पहली सागौन की लकड़ी दंतेश्वरी मंदिर के सामने ग्राम बिलौरी से लाई गई है। प्रतिवर्ष राजमहल से भेजे गए पूजन सामाग्री से ही ‘साल की लकड़ी’ का पूजन किया जाता है, जिससे रथ का निर्माण होना होता है।

बली देने की परंपरा

पाट जात्रा पूजा विधान में झार उमरगांव बेड़ा उमरगांव के कारीगर जिनके द्वारा रथ का निर्माण किया जाना है, वे अपने साथ रथ बनाने के औजार लेकर आते है तथा रथ बनाने की पहली लकड़ी के साथ ही औजारों की पूजा भी की जाती है। परम्परानुसार मोंगरी मछली एवं बकरे की बली के साथ इस अनुष्ठान को संपन्न किया जाता है,जिसमें ग्रामीणों की भागीदारी भी होती है।

पाटजात्रा के कुछ तथ्यात्मक पहलुएं

बस्तर दशहरे की इस प्रथम प्रथा में जिसमे रथ निर्माण करने वाली लकड़ी की पूजा का विधान है, इसे सम्पन्न कराने के लिए कुछ आँचलिक जनजाति के आदिवासियों की सहायता ली जाती है, ये निवासी अपनी पूरी श्रद्धा के साथ इस पर्व में अपना योगदान देते हैं जैसे लकड़ी लाने का दायित्व अगरवरा, कचोरपाटी व राकेरा परगना के गांव का होता है। रथ बनाने वाले बढई झार उमरगांव के और रथ बनाने वाले लोहार बेड़ा उमरगांव के होते हैं, जबकि करंजी, सोनाबाल व केशपाल ग्राम निवासी रथ खींचने वाली रस्सी बनाते हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात



कहाँ होती है लकड़ी पूजा

बस्तर अंचल में लकड़ियों को पवित्र माना जाता है, यहाँ की जनजातीय संस्कृति में लकड़ी का विशिष्ट स्थान है। रथ निर्माण के लिए गोल लकड़ी का प्रयोग किया जाता है, इस लकड़ी की पूजा महल के सिंहद्वार पर लाकर हरेली अमावस्या के दिन किया जाता है। इस वर्ष भी हरेली के दिन यह रस्म विधिवत सम्पन्न हो चुका है।

पाटजात्रा की रस्म के बाद “Ekhabri विशेष बस्तर दशहरा” के अगली कड़ी में आगे की रस्म के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अन्य रोचक पहलुओं के बारे में जानने के लिए Ekhabri.com  से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *