Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभे अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके  वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप सुबह से ही अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आज आप अपने किसी जरूरी काम को भी पूरा नहीं करेंगे, जिसके कारण आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश होगा। आज आपको अपने स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा, वही स्वाभाव आपका आपको लोगों के सामने सम्मान दिलवाएगा। आज आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय की अधिकांश की योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा।

कन्या राशि : आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि राजनीति की दिशा में उनको कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो उनके व्यवसाय की तरक्की की दिशा में गति करेंगे। आप अध्यात्म व साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होंगे, लेकिन बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे,तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओ की वस्तुओं की खरीदारी  भी करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि कहीं निवेश करेंगे, आज आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा।आज आपको मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि : आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा,नही तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आपके आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी बात हो, तो उसमें पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगाएगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से संबंधित  किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी,लेकिन आपको आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप अपने किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे, लेकिन आज नौकरी से जुड़े जातकों का उनके कार्यकाल में स्वागत होगा और जिसके कारण उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वृद्ध जनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके लिए सरदर्द बने रहेंगे। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...