
लखनऊ /मुंबई । देश के दो चर्चित मामले ड्रग्स पार्टी व लखीमपुर हिंसा में गिरफ्तार दोनो प्रभावशाली आरोपियों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष को फिलहाल राहत नही मिली है। दोनों की जमानत अर्जियों को अदालत ने खारिज कर दिया है। लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष के दोस्त अंकित दास को सीजेएम कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। अंकित ने आज सुबह ही क्राइम ब्रांच पहुंचकर सरेंडर किया था। 5 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद अंकित को सीजेएम कोर्ट में ले जाया गया। यहां अंकित दास ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में था, लेकिन मैं निर्दोष हूं। वहीं, मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। अब उनके वकील अवधेश सिंह कल (गुरुवार) जिला जज के यहां दोबारा जमानत के लिए प्रार्थना पत्र देंगे। खास बात यह है कि अंकित, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का भतीजा है। अंकित के साथ एक अन्य आरोपी लतीफ ने भी सरेंडर किया है। बुधवार सुबह ही पुलिस ने अंकित के लखनऊ स्थित आवास पर नोटिस चिपकाया था। उसके कुछ घंटे बाद ही उसने सरेंडर कर दिया। अंकित, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष का दोस्त है।
अंकित की थी फॉर्च्यूनर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किसानों को थार जीप से कुचलने का जो वीडियो सामने आया था। उसके पीछे चल रही फॉर्च्यूनर अंकित की थी। इसे अंकित ही इस्तेमाल करता था। फॉर्च्यूनर के पीछे जो स्कॉर्पियो वीडियो में दिख रही थी वह लखीमपुर के एक ठेकेदार की है। वहीं, अंकित के वकील विकास श्रीवास्तव ने बताया कि एसआईटी ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। इस पर अंकित क्राइम ब्रांच पहुंचे हैं। काली फॉर्च्यूनर उनकी थी, मगर वह उसमें नहीं थे। बता दें कि अंकित दास और लतीफ की तरफ से सरेंडर के लिए सीजेएम की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस कोर्ट ने तिकुनिया पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन, पुलिस की रिपोर्ट से पहले ही अंकित ने क्राइम ब्रांच के सामने सरेंडर कर दिया। लखीमपुर हिंसा मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें लवकुश, आशीष पांडेय और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र और एक ड्राइवर शेखर भारती है।
आर्यन मामले में आज 12 बजे से फिर सुनवाई
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सेशंस कोर्ट में आज भी फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी है। कल 12 बजे से बेंच मामले पर एक बार फिर से सुनवाई करेगी। इस मामले के 3 अन्य आरोपी मोहक जायसवाल, अजीत कुमार और नूपुर सतीजा की जमानत अर्जी पर अब 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इससे पहले एनसीबी ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इसमें एनसीबी ने आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों में एक का रोल दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। आरोपी (आर्यन खान) के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई, इसके बावजूद वह इस पूरी साजिश में शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...