Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा,नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज सायंकाल के समय में आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

वृष राशि : आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपको लिए लाभदायक हों।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी सारी बातें अपने पार्टनर से नहीं बतानी है।

सिंह राशि : आज समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, इसलिए आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आज घर गृहस्थी की यदि कोई समस्या थी, तो वह भी सुलझ सकती है, लेकिन आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों के साथ आज आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा आज पूरी होगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्य की ओर लगेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए आज कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। परिवार में किसी अतिथि के आने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आज आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनके इस रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा। आज आपको दूसरों के अंदर कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आज आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपको उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको भविष्य में उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके पिताजी के मार्गदर्शन से आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...