शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब आधा घंटा बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूवार्नुमान है। बुधवार को प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित 21 सड़कों पर यातायात ठप रहा। 22 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। शिमला में पांच और कुफरी में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार बुधवार को नेशनल हाईवे तीन दारचा से सरचू और नेशनल हाईवे 505 ग्रांफू से लोसर के बीच यातायात बंद रहा। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 19 और कुल्लू में दो सड़कें बंद रहीं। कुल्लू जिले में 15, लाहौल-स्पीति में पांच और हमीरपुर में दो बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। कुल्लू में 16 पक्के मकानों को नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह तक अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में बर्फबारी होती रही। इससे पूरी लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई। प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम को भांपकर ही लाहौल आने की अपील की है।बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 26.0, कांगड़ा में 25.3, चंबा-नाहन में 24.4, भुंतर में 22.9, धर्मशाला में 21.4, शिमला में 18.7, केलांग में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मंगलवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा में 1.4, मनाली में 5.4, कुफरी में 7.3, डलहौजी में 7.5, शिमला में 8.5 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
दोपहर बाद बर्फ देखने निकल सके सैलानी
मौसम के बदलते मिजाज से लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों से घाटी में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। लाहौल घाटी में सुबह 11 बजे तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। इसके बाद मौसम खुला और मनाली सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने राहत की सांस ली है। दोपहर बाद पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर का रुख किया और ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। मौसम खुलने के बाद एचआरटीसी केलांग की निरीक्षक टीम ने केलांग से लेकर टनल के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी तक का निरीक्षण किया। इसके बाद ही मनाली और केलांग के बीच बस सेवा बहाल की गई। दोनों तरफ से वाहनों के साथ बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि घाटी में मौसम बदल रहा है। ऐसे में आम लोग व सैलानी अटल टनल के साथ घाटी के संवेदनशील इलाकों का रुख मौसम भांपकर करें। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बर्फबारी से टनल व इसके आसपास फिसलन का खतरा रहता है। ऐसे में सैलानी सफर करने से बचें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...