Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: आनलाईन डैशबोर्ड से मुफ्त इलाज के लिए झुग्गी बस्तियों के नागरिक ले सकेंगे अग्रिम अपॉइंटमेंट - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: आनलाईन डैशबोर्ड से मुफ्त इलाज के लिए झुग्गी बस्तियों के नागरिक ले सकेंगे अग्रिम अपॉइंटमेंट

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर स्लम स्वास्थ्य योजना के आनलाईन डैशबोर्ड और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का गिफ्ट पैक जोरन किया लांच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के आनलाईन डैशबोर्ड और महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों के स्मॉर्ट फूड वर्जन जोरन का गिफ्ट पैक लॉच किया। व्यंजनों के इस पैक में बाजरा की बर्फी, दरभा कॉफी, रागी के कुकीज, बाजरा और बस्तर काजू के कुकीज, मिलेट से बने पीड़िया, पपची, ठेठरी आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के आॅनलाईन डैशबोर्ड से नागरिक घर बैठे ही मुफ्त में इलाज कराने हेतु अग्रिम अपॉइनमेंट ले सकेंगे। साथ ही देख पाएंगे की मोबाइल मेडिकल यूनिट की गाड़ी उनके एरिया में कब आने वाली है। इस डैशबोर्ड से अब इलाज और आसान होगा। इस डैशबोर्ड पर मरीजों की दवा पर्ची और जांच रिपोर्ट भी आॅनलाईन उपलब्ध होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को आॅनलाईन डैशबोर्ड पर पंजीयन कराना होगा।
1 नवंबर 2020 को शुरू की गई थी योजना
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर एक वर्ष पहले 1 नवंबर 2020 को राज्य के स्लम क्षेत्रों के नागरिकों को नि:शुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत 14 नगर निगम क्षेत्रों में 60 मोबाईल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके मोहल्ले में ही इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। मात्र एक वर्ष में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिए 11 लाख से अधिक नागरिकों का मुफ़्त में उपचार कर उन्हें स्वास्थ लाभ दिया जा चुका है। मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा एक वर्ष में 16 हजार 700 कैम्प आयोजित किए गए हैं।
इस लिए गिफ्ट पैक का नाम किया गया जोरन
नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को नागरिकों के लिए और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से स्लम स्वास्थ्य योजना का डैशबोर्ड लांच किया जा रहा है। उन्होंने जोरन गिफ्ट पैक के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ में बेटी को विवाह के समय उपहार स्वरूप झांपी में रखकर व्यंजन देने की परम्परा है, जिसके नाम पर इस गिफ्ट पैक का नामकरण जोरन किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत रायपुर में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्मार्ट फूड वर्जन जोरन गिफ्ट पैक तैयार किया गया है, जिसमें स्व सहायता समूहों द्वारा मिलेट, गौठानों में तैयार किया गए शुद्ध घी, गुड़, बस्तर कॉफी, दरभा काजू आदि से तैयार व्यंजनों को शामिल किया गया है। त्यौहारों के मौके पर लोग एक-दूसरे को उपहार देने इस गिफ्ट पैक का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मिलेट मिशन के एकीकृत मॉडल के रूप में वैल्यू चेन और मार्केट भी विकसित किया जा रहा है । इसके लिए बाजार में अच्छी ब्रांडिंग के साथ जोरन उत्पाद की अमेजॉन आदि प्लेटफार्म पर उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट से बने उत्पादों को पौष्टिक एवं स्मार्ट फूड की संज्ञा दी गई है ।
जोरन में यह उत्पाद किए गए हैं शामिल
रायपुर शहर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जोरन ब्रांड नेम से मिलेट स्मार्ट फूड तैयार किया है। जोरन में बाजरा की बर्फी, दरभा कॉफी और रागी के कुकीज, बाजरा और बस्तर के काजू के कुकीज, मिलेट से बने पीड़िया, पपची, ठेठरी जैसे 14 स्मार्ट फूड उत्पाद शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सामान्य प्रशासन के सचिव डी.डी. सिंह, विशेष सचिव कृषि डॉ.एस.भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...