Google Analytics Meta Pixel सुकमा में गिरफ्तार 8 लोग नक्सली या फिर ग्रामीण? - Ekhabri.com

सुकमा में गिरफ्तार 8 लोग नक्सली या फिर ग्रामीण?

बेला भाटिया ने कहा- जेल में डाले गए सभी निर्दोष, एसपी बोले-17 लाख के हैं इनामी माओवादी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर अब सवाल उठने लगे हैं। बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जिन्हें पुलिस ने नक्सली बताकर जेल में डाला है वो सभी निर्दोष ग्रामीण हैं। यह 1 नवंबर को सिलगेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इधर, सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने 6 लोगों को 17 लाख रुपए के हार्डकोर इनामी नक्सली बताया है। वहीं अन्य 2 को मिलिशिया सदस्य बताया गया है। इनकी गिरफ्तारी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बेला भाटिया ने कहा है कि मूलवासी बचाओ मंच ने 1 नवंबर को सिलगेर में सभा का आयोजन किया था। इस सभा की जानकारी सोशल मीडिया में पहले से ही वायरल कर दिया गया था। सभा और रैली की जानकारी भी आम लोगों को थी। कई बड़े शहरों से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और नागरिकों ने इस सभा में भाग लिया था। सुकमा जिले के दूरदराज गांव से भी कई लोग इस सभा में शामिल होने पहुंचे थे। 1 नवंबर को सभा पूरी होने के बाद 2 नवंबर को सभी घर लौट रहे थे।
आरोप- पुलिस ने 55 लोगों को पकड़ा, 8 को नक्सली बताया
बेला ने कहा कि 2 नवंबर की सुबह 55 लोगों का एक समूह साइकिल में अपने सामान को ढोकर मोरपल्ली के जंगल के रास्ते से अपने घर की ओर जा रहे थे। तकरीबन सुबह 9 बजे मोरपल्ली के रास्ते में फोर्स मिली। ग्रामीणों को रुकवा कर पूछताछ की गई, फिर सभी को वहां से ठीक 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिंतलनार थाना लेकर गए। पूछताछ में 2 ग्रामीणों ने बताया था कि वे 4-5 साल पहले नक्सलियों के लिए काम किया करते थे, लेकिन अब वे काम छोड़ कर गांव में ही रहते हैं। उनसे पूछताछ के बाद 3 नवंबर की सुबह 55 में से 43 लोगों को छोड़ दिया गया। इनमें से 11 पुरुष और एक महिला को सुकमा जिला मुख्यालय लेकर आए थे। सुकमा में भी इन सभी से पूछताछ की गई थी, जिनमें तीन नाबालिग पाए गए। उन्हें भी छोड़ दिया गया था। वहीं 8 लोगों को नक्सली बताकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बेला भाटिया ने आरोप लगाया है कि इनमें से एक महिला भी थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं है। उस महिला को छोड़ा गया है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
आईईडी प्लांट करते हुए पकड़ा था – एसपी सुनील शर्मा
सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि कोबरा 201 बटालियन और जिला पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली, तिम्मापुरम, पेद्दाबोड़केल समेत अन्य इलाकों में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। जब जवान मोरपल्ली के जंगल मे पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से जंगल के रास्तों में आईईडी प्लांट कर रहे थे। जवानों को देख भागने की कोशिश कर रहे 8 माओवादियों को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया था कि इनमें से एक कवासी राजू बटालियन सदस्य है, इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं एक मिलिशिया कंपनी कमांडर 5 लाख का इनामी है। अन्य 6 नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष, मिलिशिया कमांडर व अन्य पदों पर भी हैं। मौके से जवानों ने 2 नग बैटरी, 23 डेटोनेटर, 6 जिलेटिन, एक आईईडी, 4 इलेक्ट्रॉनिक वायर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...