Google Analytics Meta Pixel स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिनों बाद धरती पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री - Ekhabri.com

स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिनों बाद धरती पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष केंद्र में 200 दिन बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से धरती पर लौट आए। नासा-स्पेसएक्स क्रू-2 मिशन का हिस्सा रहे इन अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्सूल रात के अंधेरे में फ्लोरिडा के पेंसाकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के सिर्फ आठ घंटे बाद धरती पर पहुंचे।
नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरा (54) और मेगन मैकआर्थर (50), जापान के अकिहितो होशिदे (52) और फ्रांस के थामस पेस्कवेट (43) को सुबह लौटना था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वापसी में देरी हुई। अंतरिक्ष केंद्र से नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वांदे हेइ ने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को विदाई दी और मैकआर्थर से कहा, ‘मैं पास के माड्यूल से आपके ठहाकों की कमी महसूस करूंगा पेस्कवेट ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें अंतरिक्ष के घने अंधेरे के बीच अंतरिक्ष केंद्र जगमगा रहा है। नासा की अंतरिक्ष अभियान प्रमुख कैथी लाइडर्स ने कहा कि चार मुख्य पैराशूूट में से एक में आई खामी का इंजीनियर मूल्यांकन करेंगे। कुल मिलाकर अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी बेदाग रही।
इस सफलता के साथ ही चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेसएक्स से अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होने का मार्ग प्रशस्‍त हो गया है। इनकी रवानगी की राह में खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री की चिकित्सा स्थिति की जानकारी नहीं होना बाधा थी। इसी कारण नासा को अपने आदेश में बदलाव करना पड़ा था।
आसान नहीं रही वापसी : चारों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी आसान नहीं रही। कैप्सूल का श्ाौचालय क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण्ा सभी को वापसी की यात्रा के दौरान डायपर पहनना पड़ा। 23 अप्रैल को रवाना होने के तुरंत बाद मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्ष में कचरे के एक टुकड़े के उनके कैप्सूल से टकराने को लेकर आगाह किया था। हालांकि, यह चेतावनी गलत साबित हुई।
अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने रहेगा अगला दल : अंतरिक्ष केंद्र में जाने वाला अगला दल वहां छह महीने तक रहेगा। जापान के एक उद्योगपति और उनके निजी सहायक दिसंबर में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी से रवाना होंगे। इसके बाद स्पेसएक्स से फरवरी में तीन कारोबारी अंतरिक्ष में जाएंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...