इक्वाडोर की जेल में हुई हिंसक लड़ाइयों में 68 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 25 कैदी घायल हो गए हैं। इस हिंसक लड़ाइयों के दौरान तटीय शहर ग्वायाकिल में जेल के पास रहने वाले निवासियों ने घंटों तक गोलियों की आवाज और लॉकअप के अंदर से विस्फोटों की आवाज सुनी।
शुरुआती लड़ाई आठ घंटों तक चली, इस दौरान कैदियों ने प्रतिद्वंद्वी कैदियों की हत्या के लिए जेल के दूसरे हिस्से में जाने के लिए एक दीवार को डायनामाइट से उड़ाने की कोशिश की। जेल में हाल में भी हिंसा हुई थी, जिसे प्राधिकारियों ने किसी जेल में हुआ सबसे भयानक रक्तपात करार दिया था। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय शहर गुआयाक्विल की जेल में अंतररार्ष्ट्रीय ड्रग कार्टेल से जुड़े जेल गैंग्स के बीच ये भीषण हिंसा हुई। कैदियों के पास से बंदूकें भी जब्त की गई हैं। घटना के बाद सामने आए वीडियो में अधजली लाशों को देखा जा सकता है।
गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा कि कैदियों ने दुश्मन कैदियों की हत्या के लिए उनके गद्दे जला दिए, ताकि वे धुएं की चपेट में आकर मर जाएं। उन्होंने कहा, हम लोग ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये बेहद कठिन है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि हमें जेल में कैदियों की हिंसा की जानकारी है। ये लोग जेल पर नियंत्रण बनाने के लिए हमला कर रहे थे। 700 पुलिस अधिकारी जेल के भीतर हालत को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
जेल में हिंसा की ये घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब दो महीने पहले ही गैंग्स के बीच हुई लड़ाई में 119 कैदियों की मौत हो गई थी। लिटोरल पेनीटेंटियरी में 8,000 कैदियों को रखा गया है। पुलिस कमांडर जनरल तान्या वरेला ने दिन की शुरुआत में कहा कि हिंसा के दौरान जेल के ऊपर उड़ाए गए ड्रोन से पता चला कि जेल के तीन हिस्सों में कैदी बंदूकों और विस्फोटकों से लैस थे। हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी उन वाहनों के जरिए कैदियों में की जाती है जो सप्लाई करते हैं और कभी-कभी ड्रोन द्वारा भी हथियार कैदियों तक पहुंचाए जाते हैं।
गौर हो कि अक्टूबर में राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो द्वारा घोषित राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। इसके बाद ये हिंसा सामने आई है। आपातकाल के दौरान सुरक्षाबलों को मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों से लड़ने के लिए पूरी शक्ति दी गई। शनिवार को राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, पहला अधिकार जिसकी हमें गारंटी देनी चाहिए वह जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार होना चाहिए। लेकिन सुरक्षा बल सुरक्षा के लिए काम नहीं कर सकते हैं तो ये संभव नहीं है। वह संवैधानिक न्यायालय द्वारा हाल ही में आपातकाल की स्थिति के बावजूद सेना को जेलों में भेजने से इनकार करने का जिक्र कर रहे थे। सैनिक फिलहाल जेल के बाहर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...