विशाखापत्तनम से कढ़ी पत्ते के नाम पर की जा रही गांजा की तस्करी के मामले में मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद चौराहा थाने की पुलिस ने ई-कामर्स कंपनी अमेजन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में कंपनी के कार्यकारी निदेशकों को आरोपी बनाया गया है।
भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमेजन की ओर से आए जवाब और जांच के तथ्यों में भिन्न्ता मिली है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कढ़ी पत्ते के नाम पर अमेजन से गांजा की डिलीवरी के मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बीच आनलाइन गांजा तस्करी में नाम आने के बाद अमेजन के वकील सुमंत नारंग और ग्वालियर हब स्टेशन इंचार्ज शशांक सिंह ने भिंड आकर एसपी मनोज से मिले थे। पुलिस ने अमेजन से ई-मेल के जरिये जानकारी भी मांगी थी।
गौर हो कि गत 13 नवंबर को गोहद चौराहा थाने की पुलिस ने स्थानीय निवासी पिंटू उर्फ बृजेंद्र तोमर और ग्वालियर निवासी सूरज उर्फ कल्लू पवैया को पकड़ा था। दोनों से 21 किलो 734 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। गांजा विशाखापत्तनम से बाबू टैक्स सेलर के जरिये अमेजन से डिलीवर किया गया था। बाद में पुलिस ने कल्लू के मामा के बेटे मुकुल जायसवाल (ग्वालियर निवासी) को भी पकड़ा।
कल्लू और मुकुल ने अमेजन पर बाबू टैक्स के नाम से फर्जी कंपनी का कढ़ी पत्ता बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। दोनों चुनिंदा ग्राहकों के पते पर अमेजन से बाबू टैक्स का कढ़ी पत्ता बुक करते थे। विशाखापत्तनम से आरोपियों का साथी वासु अमेजन के जरिये कढ़ी पत्ते के नाम पर गांजा भेजता था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान मेहगांव निवासी एक खरीदार चित्रा वाल्मीकि को भी पकड़ा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...