बाॅलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। श्रेया घोषाल ने 22 मई को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने लाडले का नाम देवयान रखा है। अब श्रेया घोषाल का बेटा 6 महीने का हो गया है। श्रेया ने इस मौके पर बेटे देवयान की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।
वहीं देवयान खिलखिलाते दिख रहे हैं। वह कैमरे को देख कितने एक्साइटिड हैं ये उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। ये पहली बार है जब श्रेया ने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया हो। बेटे देवयान की तस्वीरें शेयर कर श्रेया ने लिखा-‘हैलो मेरा नाम देवयान है और मैं आज 6 महीने का हो गया हूं। फिलहाल मैं अपने आसपास की दुनिया को एक्सप्लोर करने में बिजी हूं। अपने फेवरिट गाने सुन रहा हूं। तस्वीरों से भरी किताबें पढ़ रहा हूं। जोक्स पर हंस रहा हूं और मॉम के साथ ढेर सारी बातें कर रहा हूं। मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।’
श्रेया घोषाल शादी के 6 साल बाद माँ बनी हैं। उन्होंने मार्च, 2021 में प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था-‘बेबी श्रेयादित्य आनेवाला है। शिलादित्य और मैं आपके साथ यह खबर शेयर करते हुए बेहद खुश हैं। आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। क्योंकि हम जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए तैयार हैं।’ 22 मई को श्रेया ने बेटे के जन्म की जानकर सोशल मीडिया पर दी थी और बताया था कि वह मां बन गई हैं।
श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को लॉन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। यह सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रेया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘देवदास’ से बॉलीवुड में गाना शुरू किया था। 75वें चिल्ड्रेन्स डे स्पेशल शो में जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने श्रेया का परफॉर्मेंस देखा तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने फिल्म ‘देवदास’ में उन्हें गाने का मौका दे दिया। श्रेया ‘ज़हर’, ‘परिणीता’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘विवाह’, ‘द किलर’, ‘हॉलिडे’, ‘ओम शांति ओम’, ‘जब वी मेट’, ‘3 इडियट्स’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘बोल बच्चन’ समेत कई फिल्मों में गाने गा गा चुकी हैं। श्रेया अब तक 4 नेशनल और 16 फिल्मफेयर (10 साउथ फिल्मफेयर) अपने नाम कर चुकी हैं।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...