Google Analytics Meta Pixel इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना लेकिन यहां से जिंदा लौट पाना है नामुमकिन - Ekhabri.com

इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना लेकिन यहां से जिंदा लौट पाना है नामुमकिन

नई दिल्ली। दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं।वहीं दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कुछ अनोखे तो कुछ विचित्र रहस्य छुपे हुए हैं, लेकिन इन रहस्यों के बारे में जान पाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। ऐसी ही एक जगह मेक्सिको में है, जहां एक अनोखा राज छुपा हुआ है। इस जगह पर विशाल आकार के कई क्रिस्टल मौजूद हैं। ये क्रिस्टल किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन कहा जाता है कि इस जगह पर जाना मौत के मुंह में जाने जैसा ही होता है। मेक्सिको में ये रहस्यमयी जगह एक गुफा है। इस गुफा का नाम जायंट क्रिस्टल केव है।यहां एक पहाड़ के करीब 984 फीट नीचे गुफा में क्रिस्टल के विशाल पिलर यानी खंबे मौजूद हैं, जो बेहद कीमती हैं। आइये जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें… साल 2000 में इनके बारे में जब वैज्ञानिकों को पता चला तो वो हैरान रह गए, क्योंकि खुदाई के दौरान पहाड़ के इतनी नीचे ये अद्भुत नजारा देखने को मिला था। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये क्रिस्टल जिप्सम से बने हुए हैं जो एक प्रकार का खनिज होता है। इसे पेपर और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में फिलर की तरह इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इमारतें बनाने के लिए सीमेंट में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस गुफा में मौजूद क्रिस्टल से बने ये खंबे 5 लाख साल से भी ज्यादा पुराने हैं। साइंस की एक वेबसाइट के मुताबिक इस जगह पर अब जाना नामुमकिन है, क्योंकि यहां का तापमान बहुत अधिक है। एक समय जब ये जगह इंसानों के जाने के लिए खुली थी तब उस दौरान कई मौतें भी हुई थीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन क्रिस्टल के नीचे बहुत गरम मैगमा पाया जाता था और करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा साल पहले ये मैगमा दरारों से धीरे-धीरे बाहर आना शुरू हो गया था। इस मैगमा के बाहर आने से ही पहाड़ का निर्माण हुआ है। इसी मैगमा के जरिए क्रिस्टल भी बनते गए। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब मैगमा बाहर निकला तो गुफा में पानी भी मौजूद था। इस पानी में एनहाईड्राइट खनिज था। वहीं गुफा का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। इतने तापमान में एनहाईड्राइट अपने असली रूप में रहता है, लेकिन जैसे ही तापमान 58 से कम हुआ होगा, इसने क्रिस्टल का आकार लेना शुरू कर दिया होगा। एक तो तापमान इतना ज्यादा और दूसरा हवा में नमी 100 फीसदी बनी रहती है, जिसके कारण लोग डिहाईड्रेशन से मर जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...