Google Analytics Meta Pixel तालिबान ने भारत से हार की फोटो साझा कर पाकिस्तान को धमकाया - Ekhabri.com

तालिबान ने भारत से हार की फोटो साझा कर पाकिस्तान को धमकाया

अफगानिस्तान पर शासन कर रहे आतंकी संगठन तालिबान ने भारत से 1971 के युद्ध की फोटो शेयर कर पाकिस्तान को दी धमकी, कहा- हमला हुआ तो ऐसा ही अंजाम होगा। इस आतंकी संगठन के पोषक देश पाकिस्तान को भारत की धौंस दिखाकर उसको शर्मिंदगी के कड़वे घूंट पिला दिए हैं।

 

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक तस्वीर शेयर करके तालिबान के नेता अहमद यासिर ने पड़ोसी देश को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह की धमकी के तुरंत बाद तालिबान ने पलटवार किया है। वरिष्ठ तालिबानी नेता व अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री अहमद यासिर ने टि््वटर पर 1971 में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की एतिहासिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान ने उन पर सैन्य हमला किया तो उसे ऐसी ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

 

 

उन्होंने पाक मंत्री को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। उल्लेखनीय है कि 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत को भारी जीत ही नहीं मिली थी बल्कि पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों ने हथियार समेत आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध के नतीजे के तौर पर भारत की मदद से बांग्लादेश का जन्म हुआ था।

 

बता दें कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को जंग की धमकी दी है और इसी के बीच अफगानिस्तान ने भारत की जीत की ये तस्वीर शेयर की है। दरअसल, बीते गुरुवार को पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने तालिबान को धमकी दी थी। एक पाकिस्तानी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने उनके देश्ा पर हमले नहीं रोके तो पाकिस्तानी फौज अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी आतंकियों के ठिकानों को खत्म करेगी।

Read Also  'वोट नहीं दिया तो डैम में कुद जाऊंगा'

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीपी आतंकी पाकिस्तान में हमला करके अफगानिस्तान में छिप जाते हैं, जहां तालिबान सरकार उनका समर्थन करती है। तालिबान ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, “”अफगानिस्तान बिना किसी मालिक के या बिना किसी वारिस के नहीं है और हमेशा की तरह अपने देश और क्षेत्रीय सुरक्षा और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए तैयार है।”” बयान में कहा गया है, “अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।””

 

 

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी अफगानिस्तान सरकार द्वारा टीटीपी पर लगाम लगाने में विफल रहने पर आतंकवादियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई का संकेत दिया था। पाक मंत्री के आरोप के बाद तालिबान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान उस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। अफगानिस्तान, टीटीपी आतंकियों का पनाहगाह नहीं है। पाकिस्तान को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमें अच्छे से पता है कि हमें अपनी हिफाजत कैसे करनी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...