रायपुर। में 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने वाले हैं। बुधवार को नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया. 20 दिसंबर को वोटिंग और 23 दिसंबर को मतगणना होगी. चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर को जारी होगी. 27 नवंबर को जिला स्तर पर चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी. बता दें कि वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आज दोपहर 12 बजे से प्रेस कॉन्फे्रंस की। इसी दौरान उन्होंने चुनाव की तारीखों की घोषणा की. ये प्रेस कॉन्फे्रंस निर्वाचन भवन सेक्टर 19 नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई।
राज्य चुनाव आयुक्त राम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को ही मतदान केंद्र की सूची का प्रकाशन होगा. इसके बाद 27 नवंबर से नामांकन शुरू होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है. 4 दिसम्बंर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 दिसम्बंर है. अभ्यर्थियों की अंतिम सूची और चुनाव चिह्ल का आबंटन 6 दिसम्बंर को होगा. इसके बाद 20 दिसम्बंर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे. 23 दिसम्बंर को नतीजे आएंगे।
-इन निकायों में होने हैं चुनाव
10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव होंगे। इसमें से चार नगर पालिक निगमों- बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली शामिल है. पांच नगर पालिका परिषदों में सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़, छह नगर पंचायतों -प्रेमनगर,मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में चुनाव होंगे.
-चुनावी तैयारी की बैठक में किया गया ये फैसला
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के 10 जिलों के एसपी और कलेक्टर्स की महत्वपूर्ण बैठक बीते मंगलवार को राज्य निवार्चन आयोग में रखी गई थी. इस बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निर्देश दिये कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, मतपेटियां, मतदान सामग्री, मतपत्र कहां रखे जाने है. इसका जायाजा खुद एसपी और कलेक्टर मौके पर जाकर लें साथ ही संवेदनशील केन्द्रों में विशेष ध्यान देने को कहा। दरअसल तैयारियों को लेकर इससे पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की एक बैठक 12 नवंबर को रखी गयी थी, जिनमें चार जिलों की तैयारियां अधूरी पायी गई थी, 17 नवंबर तक कमियां दूर करने कहा गया था. लेकिन इसके बाद भी तीन जिलों में फिर से कमियां मिली।निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलग एसओपी बनाने को कहा है. उन्होने स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव से खास तौर पर इस संबंध में चर्चा की. सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से लेकर मतगणना तक कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर, मतदान केंद्र की वार्डवार संख्यात्मक जानकारी, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर रखें. सुरक्षा संबंधी छोटी से छोटी बात का ध्यान रखें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...