Google Analytics Meta Pixel सराफा व्यापारी के साथ विवाद के बाद कर्मचारी ने कर लिया सुसाइड - Ekhabri.com

सराफा व्यापारी के साथ विवाद के बाद कर्मचारी ने कर लिया सुसाइड

बेटा बोला-पापा को सरेआम बेइज्जत किया, इसलिए उन्होंने ऐसा किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सराफा व्यापारी और उसके कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया था कि नाराज कर्मचारी ने रास्ते में ही कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच पायल चोरी को लेकर विवाद हुृआ था। इसके बाद कर्मचारी बाजार से लौट रहा था। उसी दौरान उसने रास्ते में अपनी जान दी है। पुलिस को उसका शव रोड किनारे पड़ा हुआ मिला था। अब मृतक के बेटे ने सराफा व्यापारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, शहर के आमापारा का रहने वाला रिसब संचेती सराफा व्यापारी है। वह जिले में घूम-घूमकर और बाजारों में जाकर सोना-चांदी बेचता है। उसके साथ रुद्री निवासी राकेश साहू(50) भी काम करता था। राकेश रिसब के यहां बतौर कर्मचारी के रूप में काम करता था। इस बीच रिसब ने मंगलवार को कांकेर जिले के नरहरपुर में दुकान लगाई थी। उसी दौरान रिसब और राकेश के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद राकेश वापस धमतरी लौट रहा था। इसके बाद उसने धमतरी-नगरी रोड पर सियादेही के पास कीटनाशक पी लिया। जिससे वह बेहोश होकर रास्ते के किनारे ही पड़ा हुआ था। वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मंगलवार को दोपहर को करीब 3.30 बजे इस रास्ते में निकली हुई थी। उसी वक्त सियादेही के पास राकेश साहू जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की बोतलें भी बरामद की थी। पुलिस राकेश को जिला अस्पताल लेकर गई थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी।
व्यापारी ने कहा-पायल चोरी की
वहीं रिसब का कहना है कि राकेश ने दुकान की एक जोड़ी पायल चुराया था। मैंने यह देख लिया था। इस पर ही मैंने उससे कहा था कि तुमने पायल क्यों चुराया। इसके बाद विवाद हुआ था। मैंने उसे काम पर रखने से मना किया था। बाद में वो दुकान के पास से चला गया। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ नहीं पता है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को परिजनों को शव को सौंपा है। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
बेटा बोला-पापा को बेइज्जत किया
इधर, राकेश के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। तब राकेश के बेटा जितेंद्र साहू पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि मेरे पिताजाी करीब 2.5 साल से रिसब संचेती के यहां काम कर रहे थे। मंगलवार को सरे बाजार में रिसब ने उसके पिता के साथ विवाद किया। सबके सामने बेइज्जत किया। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। जितेंद्र ने व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...