इंडिया और न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट मैच सीरीज: रचिन और पटेल ने ड्रॉ कराया पहला मैच

कानपुर । कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच बड़े ही रोमांचक अंदाज में बिना किसी नतीजे पर समाप्त हो गया। मैच में कीवी टीम के सामने 284 रनों का टारगेट था, लेकिन उसने अंतिम दिन डटकर बैटिंग करते हुए मुकाबले को ड्रॉ करा दिया। मैच को ड्रॉ कराने में डेब्यू कर रहे रचिन रवींद्र और एजाज पटेल ने बड़ी भूमिका निभाई। रचिन ने 91 गेंदें खेली, जबकि एजाज ने भी विकेट बचाते हुए 23 गेंदों का सामना किया। आखिरी विकेट के लिए इस जोड़ी ने कुल 52 गेंदों का सामना किया।
रचिन का जन्म 18 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि कृष्णमूर्ति और माता का नाम दीपा कृष्णमूर्ति है। न्यूजीलैंड में हट हॉक्स क्लब के संस्थापक रचिन रवींद्र के पिता रवि 1990 के दशक की शुरूआत में भारत से चले गए थे। वह पहले बेंगलुरु में रहते थे। वहीं, एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जब वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था। अंतिम सत्र के खेल में टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चटकाने थे और कीवी टीम को मुकाबला ड्रॉ करने के लिए 31.5 ओवर बैटिंग करनी थी। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में कमाल का खेल दिखाया और 64.1 ओवर से लेकर 89.2 ओवर के बीच एक के बाद एक 5 विकेट चटकाए। हालांकि रचिन रवींद्र (4) और एजाज पटेल (2) ने 10वें विकेट के लिए 52 गेंदों पर नाबाद 10 रन जोड़कर भारत की जीत के सपने को पूरा नहीं होने दिया। जब भारतीय टीम आखिरी विकेट की तलाश में थी, तब कई बार खराब रोशनी के चलते मैच को रोकने पर अंपायरों को बातचीत करते देखा गया कुछ ओवर्स का खेल भी आगे बढ़ा, लेकिन अंत में कीवी टीम मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। 76वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम ब्लंडल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की गई, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। कप्तान रहाणे और अश्विन ने लंबी बातचीत के बाद रिव्यू लिया और रीप्ले में नजर आया कि गेंद लेग स्टम्प मिस कर रही थी। ब्लंडल नॉटआउट रहे। मगर अश्विन ने इसके बाद अपने अगले ही ओवर में ब्लंडल (2) को बोल्ड कर टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई। काइल जेमीसन (5) का विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में आया। न्यूजीलैंड का 9वां विकेट जडेजा ने साउदी (4) को आउट कर चटकाया। टी-ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने हेनरी निकोल्स (1) को एलबीडब्ल्यू कर कीवी टीम को 5वां झटका पहुंचाया। हालांकि निकोल्स ने डीआरएस लिया, लेकिन रीप्ले में नजर आया कि गेंद मिडिल-आॅफ स्टम्प को हिट कर रही थी और हेनरी आउट हुए। टीम अभी इस झटके से उबर भी नहीं थी कि जडेजा ने केन विलियम्सन (24) को एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़कर रख दी। लाथम ने शानदार बैटिंग करते हुए 138 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन अर्धशतक के बाद ही अपना विकेट गंवा बैठे। लाथम (52) को अश्विन ने बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही आर अश्विन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह (417) का रिकॉर्ड तोड़ा। रवींद्र जडेजा ने ठे का चौथा विकेट चटकाया। उन्होंने रॉस टेलर (2) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। टेलर के विकेट के साथ ही टी-ब्रेक हो गया।
लंच के ठीक बाद पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने विलियम सोमरविले (36) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। सोमरविले ने टॉम लाथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 गेंदों पर 76 रन जोड़े। शुभमन गिल ने डीप फाइन लेग पर शानदार डाइव लगाते हुए विलियम का कैच पकड़ा। टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करने के लिए इस साझेदारी को तोड़ना बहुत जरूरी था। दूसरे विकेट के लिए सोमरविले और लाथम ने 31.1 ओवर तक बल्लेबाजी की। इसी के साथ ये जोड़ी भारत में चौथी पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा ओवर्स खेलने वाली दूसरी जोड़ी भी बन गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...