Google Analytics Meta Pixel धान खरीदी केन्द्रों में लगेंगे कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच शिविर - Ekhabri.com

धान खरीदी केन्द्रों में लगेंगे कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच शिविर

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागों के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिले के कलेक्टर और पुलिस अधिक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी, धान खरीदी केन्द्रों पर सुचारू व्यवस्था और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता और युवा एवं लोक कला महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को इनके संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री जैन ने कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव के लिए जरूरी तैयारियों के संबंध में कहा कि विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों की विधिवत निगरानी और मॉनिटरिंग की जाए। विदेशों से आने वाले यात्रियों की सूची राज्य स्तर से जिले के कलेक्टर को नियमित रूप से भेजी जाए। संबंधित जिलों में इन यात्रियों की टैज्किंग एवं आवश्यक होने पर उपचार और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। संक्रमण न होने की स्थिति में 14 दिन का होम क्वारेंटिन और संक्रमण की स्थिति पाए जाने पर जरूरी उपचार के साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के तीन प्रमुख हवाई अड्डों में संक्रमण की जांच के साथ ही हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएं, जहां विदेशों से आने वाले प्रत्येक यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमें वेक्सीनेशन के प्रमाण पत्र, संक्रमण जांच की रिपोर्ट का निरीक्षण किया जाए। साथ ही यात्रियों से यह प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनकी यात्रा किन-किन देशों से होकर गुजरी है। इसके साथ ही राज्य के धान खरीदी केन्द्रों में भी जांच और टीकाकरण शिविर नियमित रूप से लगाए जाएं, इन शिविरों में धान बेचने आ रहे किसानों की जांच और टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाए। श्री जैन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों, चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त बेड, दवाईयां, आक्सीजन सिलेंण्डर, वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश भी दिए है।
टोकन वितरण व्यवस्था को नियमित करने प्रभावी कदम उठाने कहा
मुख्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने टोकन वितरण व्यवस्था को नियमित करने प्रभावी कदम उठाने कहा है। साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया में विवादित रहे समितियों-व्यक्तियों-कर्मचारियों पर कड़ी निगरानी रखने और कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों के नियमित निरीक्षण और परीक्षण के लिए सेक्टर बनाकर जोनल अधिकारियों की तैनाती की जाए। ये जोनल अधिकारी अपने प्रभार के धान खरीदीे केन्द्रों में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे और धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादित कराएंगे। श्री जैन ने तकनीकी क्षमताओं और स्थानीय लोगों की मदद से धान खरीदी केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने और ऐसे अप्रिय कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पुलिस की गश्त नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्रों में की जाए। साथ ही आवश्यक होने पर ऐसे विवादित केन्द्रों में पुलिस बल की भी तैनाती की जाए। श्री जैन ने पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग को बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पीपरछेड़ी में हुई घटना की जांच करने के निर्देश दिए है। धान खरीदी के पश्चात केन्द्रों से धान का उठाव तत्काल शुरू करने और मिलरों के पास बचे हुए पूर्व के बारदानों को एकत्रित करने, धान खरीदी के संबंध में प्रतिदिन के प्रगति की जानकारी और जरूरी कार्यवाहियों की जानकारी का प्रचार-प्रसार नियमित रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
मानस मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20, 21 एवं 22 दिसम्बर को
राज्य के मानस मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20, 21 एवं 22 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में किया जाएगा। जिलों में ग्राम पंचायत, विकासखण्ड और जिला स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए गए है। ग्राम पंचायत स्तर के विजेताओं को विकासखण्ड स्तर पर और विकासखण्ड स्तर के विजेताओं की जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर की टीम को 19 दिसम्बर को शिवरीनारायण में कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। राज्य स्तर पर विजयी होने वाले मानस मंडलियों में से प्रथम स्थान के लिए पांच लाख, द्वितीय स्थान के लिए तीन लाख और तृतीय स्थान के लिए दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। श्री जैन ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में कार्ययोजना बनाकर 15 दिसम्बर तक जिला स्तरीय विजेता की घोषणा करने के निर्देश दिए है।
37 विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन करके संभाग स्तर पर विजेताओं का चयन किया जाएगा
राज्य स्तर पर दिनांक 12, 13 एवं 14 जनवरी 2022 को रायपुर में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव एवं लोक कला महोत्सव के आयोजन के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा है कि जिला स्तर पर 37 विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन करके संभाग स्तर पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। संभागीय विजेताओं के मध्य रायपुर में कुल 37 खेल विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में साहित्य मेला और लोक कला प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। मुख्य सचिव ने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी दिशा निदेर्शों का पालन सुनिश्चित करते हुए इन कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य विभाग शहला निगार, सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, सचिव खेल एवं युवा कल्याण एन.एन.एक्का, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री अन्बलगन पी., पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा, पंजीयक सहकारी समिति हिमशिखर गुप्ता, संचालक मार्कफेड किरण कौशल, संचालक पर्यटन विवेक आचार्य, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...