Google Analytics Meta Pixel लद्दाख में भारत ने बढ़ाई सुरक्षा, चीन की हरकतों पर नजर रख रहा इजरायल का हथियार - Ekhabri.com

लद्दाख में भारत ने बढ़ाई सुरक्षा, चीन की हरकतों पर नजर रख रहा इजरायल का हथियार

चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के मद्देनजर भारत ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। भारत ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अब इजरायल में बने हेरॉन ड्रोन की मदद से निगरानी बढ़ा दी है। इजरायल में बने इन ड्रोन को दुनिया का बेस्‍ट हथियार माना जाता है। भारत ने साल 2015 में इजरायल से हेरॉन ड्रोन की डील की थी। हालांकि उस समय यह डील इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के लिए की गई थी, लेकिन साल 2017 में सेना के लिए भी ऐसे ड्रोन खरीदने के लिए डील की गई थी। भारत और चीन के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्‍सो झील पर टकराव जारी है।

बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के चार बिंदुओं पर टकराव जारी है। भारत ने जहां ड्रोन की मदद से एलएसी की निगरानी बढ़ाई है तो वहीं इलाके में इंडो-तिब्‍बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने भी सेक्‍टर में कुछ और बटालियंस को भी शामिल कर दिया है। भारत और चीन के बीच करीब 3500 किलोमीटर लंबी एलएसी है। सरकार और मिलिट्री सूत्रों की तरफ से ड्रोन की मदद से निगरानी वाली बात की पुष्टि की गई है। 20 जून को सेना की मदद के लिए इलाके में आईटीबीपी की बटालियन को शामिल करने का फैसला लिया गया था।

सुरक्षा अधिकारियों को लेह स्थित 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की तरफ से स्थिति की जानकारी दी जा चुकी है। ड्रोन से निगरानी के अलावा भारत की तरफ से चीनी सेना की घुसपैठ को रोकने के लिए उस बल को तैनात कर दिया है जिसे पहाड़ों में लड़ाई का अच्‍छा-खासा अनुभव है। भारत की तरफ से यह कदम पिछले दिनों गलवान घाटी में हुए हिंसक टकराव के बाद उठाया गया है।

Read Also  दैनिक मामलों में फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,968 नए मामले

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत ने ऊंचाई पर युद्ध कर सकने में सक्षम खास बल को तैनात कर दिया है। सूत्रों की मानें तो चीन की तरफ से लगातार आक्रामकता बढ़ती जा रही है। जिस खास बल को पहाड़ों पर तैनात किया गया है उसके पास करीब एक दशक तक उत्‍तरी सीमा का अनुभव है। अब अगर चीन ने कोई हिमाकत की तो इसी बल को लड़ाई के लिए भेजा जाएगा। भारतीय सेना पहाड़ों की ऊंची चोटी पर युद्ध लड़ने में सर्वश्रेष्‍ठ मानी जाती है। साल 1999 में हुई कारगिल की जंग में सेना की इस ताकत का लोहा दुनिया ने भी माना था।

30,000 फीट की ऊंचाई पर लगा सकता है दुश्‍मन का पता

– इस ड्रोन को इजरायल की एरोस्‍पेस इंडस्‍ट्रीज (आईएआई) ने तैयार किया है।

– इस ड्रोन को उन हथियारों से फिट किया जा सकता है जो जमीन पर आसानी से टारगेट को तबाह कर सकते हैं।

– अगर इसे दिल्ली से लॉन्च किया जाये तो सिर्फ 30 मिनट के अंदर बॉर्डर परश्मनों का पता लगा सकता है।

– इसके सेंसर इतने तेज हैं कि 30,000 फीट की ऊंचाई से यह दुश्मनों की जानकारी आसानी से मिल सकती है।

– इजरायल ने फरवरी 2015 में बंगलुरु के एरो-इंडिया शो में पहली बार हेरॉन टीपी ड्रोन का प्रदर्शन किया था।

– 11 सितंबर 2015 को रक्षा मंत्रालय ने 400 मिलियन डॉलर में 10 हेरॉन ड्रोन की खरीद को मंजूरी दी।

– साल 2016 में जब भारत एमटीसीआर का सदस्‍य बना तो इस ड्रोन की खरीद का रास्‍ता भी खुल गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *