Google Analytics Meta Pixel नगरीय निकाय चुनाव-भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित - Ekhabri.com

नगरीय निकाय चुनाव-भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने नगरीय निकाय उप चुनाव में भी कुछ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश चुनाव समिति के फैसले के बाद महामंत्री रवि घोष ने 12 शहरों के 14 वार्डों से प्रत्याशियों की सूची जारी की। प्रदेश में 14 शहरों के 17 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है। यह सीटे पार्षदों के निधन आदि की वजह से खाली हुई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 शहरों में आम चुनाव के साथ 14 शहरों के 17 वार्डों में उपचुनाव की भी प्रक्रिया शुरू की है। जिन शहरों में उप चुनाव कराया जाना है, उसमें बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल है। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव, बेमेतरा और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, आमदी, देवकर, भानुप्रतापपुर और केशकाल के वार्डों में भी उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं। इसके लिए कुल 37 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां 26 हजार 896 मतदाताओं को अपना प्रतिनिधि चुनना है।
चरोदा नगर निगम के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित:सभी 40 वार्ड के लिए नाम तय, नामांकन समाप्ति का आज अंतिम दिन
रायपुर। कांग्रेस ने नामांकन समाप्ति से एक दिन पहले भिलाई चरोदा नगर निगम के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। पाटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सभी 40 वार्डों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम हैं। पिछले तीन दिनों से चल रही रणनीतिक कवायद के बाद कांग्रेस की चुनाव समिति ने बुधवार रात ही अधिकतर नामों पर मुहर लगा दिया था। मंगलवार रात से बुधवार रात तक बिरगांव, रिसाली और भिलाई नगर निगमों के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। भाजपा ने भिलाई चरोदा में अपना पत्ता देर रात खोला। उसके बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार शाम को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है, इनमें से कुछ लोगों ने नामांकन भी कर लिया है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है, इस दिन सभी पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन पूरा कराया जाना है।
इन शहरों के लिए भाजपा ने खोले पत्ते

Read Also  लता का सवाल : राज्य में जनता के लिए शादी में 10 की लगाम, पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को छुट क्यों?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा से पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा जारी है। बिरगांव और रिसाली नगर निगमों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा ने भिलाई चरोदा नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इसके अलावा सूरजपुर जिले की नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए भी 15 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया गया। प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 15 शहरों में निकाय चुनाव की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हुआ है। भाजपा अभी तक रायपुर जिले के बिरगांव और दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बुधवार की देर रात तक चली बैठक के बाद भाजपा की संभागीय चयन समिति के संयोजक संतोष पाण्डेय ने भिलाई चरोदा नगर निगम के सभी 40 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वहीं सूरजपुर जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बुधवार को कांग्रेस ने भी बिरगांव और रिसाली नगर निगमों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश के 10 जिलों के 15 शहरों में निकाय चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को होंगे। 14 शहरों के 17 वार्डों में उप चुनाव भी होगा। नामांकन की प्रक्रिया 27 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है। यह तीन दिसंबर तक चलना है। 6 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। उसके बाद प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ेगा। 23 दिसंबर की रात तक मतगणना के बाद विजेता की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Read Also  नवा रायपुर में बनेगी हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी, 8 एकड़ भूमि आवंटित

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...