डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधु ने मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश किया। दूसरे दौरके मुकाबले में सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीधे सेटों में 21-7, 21-9 से हरा दिया।
सिंधु ने 10 मिनट में जीता पहला राउंड:
दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु पूरे मैच के दौरान मार्टिना पर हावी रही। सिंधु ने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन्होंने पहला गेम सिर्फ 10 मिनट में 21-7 से जीत लिया। इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने मैच में अपना दबदबा बरकरार रखा। उसने दूसरे गेम में मार्टिना रेपिस्का को 21-9 से हराया। सिंधु ने इस मैच को 24 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में सिंधु का खेल काफी शानदार दिखाई दिया। उन्होंने आक्रामक खेल की बदौलत जानदार जीत हासिल की।
सिंधु पिछले हफ्ते बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में उपविजेता रही और पूरे टूर्नामेंट में टॉप फॉर्म में रही। इस मेगा टूर्नामेंट में भी भारत की इस शीर्ष शटलर से काफी उम्मीदें हैं। खासकर स्पेनिश सुपरस्टार कैरोलिना मारिन की अनुपस्थिति में जो चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में सिंधु का रास्ता काफी आसान माना जा रहा है। टूर्नामेंट स्पेन के ह्यूएलवा में पलासियो डी लॉस डेपोर्ट्स में आयोजित हो रहा है। ह्यूएलवा कैरोलिना मारिन का गृहनगर भी है।
पिछले एक माह में सिंधु तीन बड़े टूर्नामेंटों को जीतने से चूकी हैं। इस दौरान सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स, इंडोनेशिया ओपन और वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल तक पहुंच थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। इस बार उनसे खिताबी जीत की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को जीतकर साल का समापन शानदार ढंस से करना चाहेंगी। बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में सिंधु दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...