किसी भी बहन के लिए अपने शादी में भाई का साथ होना ज़िंदगी भर के लिए एक यादगार पल दे जाता है। बचपन से लेकर शादी के मौके तक इस तरह भाई-बहन की बॉन्डिंग से ज्यादा मजबूती शायद ही किसी और रिश्ते में देखने मिलती हो। लेकिन भाई की गैर मौजूदगी में भी CRPF जवानों ने भाई की तरह शामिल होकर एक बहन के लिए इमोशनल मोमेंट साबित हुआ, आइये जानते हैं क्या है मामला-
कश्मीर के बेहद संवेदनशील और आतंकग्रस्त पुलवामा जिले के लेथपुरा स्थित 110 बटालियन सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान सिपाही शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आतंकवादियों के खिलाफ कमान संभालते हुए 5 अक्टूबर 2020 को देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। जवान शैलेंद्र तो बलिदान देकर अमर हो गए, लेकिन उनकी फोर्स के दूसरे साथियों ने अभी एक बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व बखूबी निभाया।
दरअसल रायबरेली के अमर सपूत शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन ज्योति की शादी का कार्यक्रम 13 दिसम्बर 2021 को रायबरेली स्थित उनके घर पर सम्पन्न हुआ। शादी समारोह में उपस्थित सभी के लिए एक क्षण ऐसा भावुक करने वाला साबित हुआ जब शहीद की बहन की शादी में CRPF के जवानों और अधिकारियों ने पहुंचकर रस्मों में भागीदारी निभाई। सभी ने सगे भाई की तरह बहन को अपना आशीर्वाद दिया।
CRPF जवानों ने बहन के लिए उपहार दिया और फूलों की चादर लेकर बहन को शादी के स्टेज तक ले गए और उन्होंने ही बहन ज्योति को विदा कराया।
CRPF के इन जवानों ने अपने स्तर पर एक अच्छी पहल कर भाई की भूमिका अदा की। सभी को आंखों में खुशी और गम के आंसू थे,गम के इसलिए क्योंकि सभी को शहीद शैलेंद्र की कमी खल रही थी और खुशी के इसलिए क्योंकि सीआरपीएफ के इन जवानों द्वारा भाई की भूमिका अदा करते हुए शहीद शैलेंद्र की कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया। शहीद शैलेंद्र के पिता ने इस अवसर पर कहा, ‘भले मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं था लेकिन मुझे सीआरपीएफ के इन सैनिकों के रूप में नए बेटे मिल गए हैं जो हर सुख-दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...