Google Analytics Meta Pixel यहां चूहे मारने को आसमान से बरसाया जाएगा जहर, जानें यह है कारण - Ekhabri.com

यहां चूहे मारने को आसमान से बरसाया जाएगा जहर, जानें यह है कारण

चूहे से बहुत से लोग परेशान रहते हैं,क्‍योंकि वह गंदगी फैलाता है। कई महत्‍वपूर्ण चीजों को कुतर कर नष्‍ट कर देता है। साथ ही उससे प्‍लेग जैसी बीमारी का भी खतरा रहता है। लोग चूहों को भगाने या पकडने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। मगर, अमेरिका के कैलिफोर्निया के फारलॉन द्वीप समूह से चूहे मारने के लिए विचित्र उपाय किए जा रहे हैं। यहां चूहों से छुटकारा पाने के लिए उसे मारने के मकसद से हेलीकॉप्टर से जहर बरसाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के फारलॉन द्वीप समूह पर प्लेग के फैलने की आंशका है। इसलिए खतरनाक चूहों पर हेलीकॉप्टर से जहर डाला जाएगा। लंबी बहस के बाद कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने ऐसा करने के लिए मंजूरी दे दी है। शोध करने वाले वन्यजीव अधिकारियों और विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि चूहों को मारने के लिए तत्काल और कठोर उपायों की जरूरत है। चूहे स्थानीय प्रजातियों के लिए खतरा है। उधर, वन्यजीव एजेंसी ने कहा कि अगर एफडब्ल्यूएस के क्षेत्रीय निदेशक ने भी योजना को मंजूरी दे दी तो सैन फ्रांसिस्को तट से कुछ दूर स्थित द्वीपों पर 2023 तक हेलीकॉप्टर से जहर गिराया जा सकता है।

इस योजना पर मतदान से पहले लंबी भावनात्मक बहस हुई। इस दौरान विरोधियों ने चेतावनी दी कि एफडब्ल्यूएस ने समुद्री पक्षी, रैप्टर और अन्य जानवरों को कम से कम क्षति पहुंचे इसकी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि कर्मचारियों को कीटनाशक का उपयोग करने से पहले द्वीपों से कुछ जीवों को हटाने के लिए लेजर, आतिशबाजी और पुतलों सहित अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। उधर, योजना के समर्थकों ने कहा है कि चूहों के पूर्ण उन्मूलन के लिए कीटनाशक ब्रोडीफाकौम का उपयोग करना एक मात्र तरीका है। इसका उपयोग अनजाने में 19वीं शताब्दी में नाविकों ने इस द्वीप पर किया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस द्वीप पर जो प्रजातियां बची हैं, उन्हें बचाने की दिशा में भी काम करना होगा, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...