उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पहले हथियापुर गांव के पास कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन बर्निंग ट्रेन बनकर दौड़ी। दूसरी बोगियों से कुछ यात्री कूदे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने गांव के पास क्रासिंग से पहले ही ट्रेन रोकी। लोको पायलट ने ग्रामीणों और यात्रियों की मदद से लपटों से घिरी बोगी को अलग कराया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कासगंज से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 05389 रात में 09:15 बजे चलती है और 11:40 बजे फर्रुखाबाद पहुंचती है। ट्रेन में सवार यात्री ने बताया कि ट्रेन देरी से चल रही थी। शमसाबाद से निकलने के बाद ट्रेन की बोगियों में धुआं आना शुरू हो गया था। पहले तो कुछ समझ में न आने से नजरंदाज करते रहे। जब सांस लेने में परेशानी होने लगी तो खिड़की और दरवाजे खोलकर देखा। इंजन के पीछे तीसरी बोगी से आग की लपटें निकल रही थीं। इस पर सवारियों ने शोर मचाना शुरू किया।
बर्निंग ट्रेन बनकर ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन देख लिए ग्रामीण भी निकल आए। लोको पायलट ने भीड़ दौड़ती देखकर गाड़ी रोकी तो उन्हें आग की लपटें नजर आईं। जिस पर उन्होंने ट्रेन रोकने के बाद ग्रामीणों की मदद से फर्रुखाबाद की ओर इंजन और दो बोगियों को काटा गया। वहीं पीछे की नौ बोगियों को भी काट कर अलग किया गया। जिस पर ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए खड्ड में कूदने लगे। लोको पायलट की सूचना पर मऊ दरवाजा थाना का फोर्स, आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा घटनास्थल पहुंचे। घटना के बाद कासगंज से दुर्घटना राहत ट्रेन पहुंची जो ट्रेन से काटकर अलग की गईं बोगियों को लेकर समशाबाद जाएगी। जली हुई बोगी को भी शमसाबाद ले जाया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...