Google Analytics Meta Pixel बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टीम - Ekhabri.com

बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टीम

शेख राशिद (नाबाद 90) रन की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 103 रनों की प्रभावशाली जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
बांग्लादेश ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। राशिद की 108 गेंद में तीन चौके और एक छक्का जड़ित संयमित पारी से भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को 38.2 ओवर में 140 रन पर समेटकर फाइनल में जगह पक्की की, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 22 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी (16) और हरनूर सिंह (15) क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आठवें ओवर में हरनूर के पवेलियन लैटने के बाद क्रीज पर उतरे राशिद ने आखिर तक एक छोर से संभाले रखा। इस दौरान उन्हें कप्तान यश ढूल (26) और राज बावा (23) का साथ मिला लेकिन ये दोनों भी सलामी बल्लेबाजों की तरह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
आखिरी ओवर में राजवर्धन हंगरगेकर (सात गेंद में 16 रन) और विक्की ओस्तवाल (18 गेंद में नाबाद 28 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर स्कोर को 240 के पार पहुंचाया।
रकीबुल हसन बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते समय बांग्लादेश ने पहले पांच ओवर में 31 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही। उसके लिए अरिफुल इस्लाम ने 42 और सलामी बल्लेबाज महफिजुल इस्लाम ने 26 रन का योगदान दिया।
भारतीय टीम के लिए हंगरगेकर, रवि कुमार, बावा, ओस्तवाल ने दो-दो विकेट, जबकि निशांत सिद्धू और कौशल तांबे ने एक-एक विकेट लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल दुबई में खेला जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...