Google Analytics Meta Pixel विराट कोहली ने छोड़ दी भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम की कप्तानी - Ekhabri.com

विराट कोहली ने छोड़ दी भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का भी एलान कर दिया। विराट ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में विफल रहने के अगले दिन लिया है। वह टी 20 और वनडे की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं। विराट ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हर चीज को किसी समय रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का यह सही समय है।’विराट ने भारत की टी 20 टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ दी थी और बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले उन्हें वनडे कप्तान के पद से हटा दिया था। विराट ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कहा, पिछले सात वर्षों में रोजाना कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों से टीम को सही दिशा में ले जाने का काम किया। इस सफर के दौरान कई उतार चढ़ाव रहे लेकिन आत्मविश्वास की कमी कभी नहीं रही। मेरा हमेशा यह विश्वास रहा है कि मैं जो भी करूं उसमें अपना 120 प्रतिशत दूं।विराट ने लिखा, लेकिन हर अच्छे चीज़ का अंत आता है और टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से हटने का यही समय है। इस यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन हमने कभी भी विश्वास या प्रयत्न की कमी नहीं दिखाई। मैं हमेशा से अपना 120% देने में विश्वास करता हूं और अगर मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हूं, तो नहीं करता। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई, खिलाड़ियों, रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ़ को धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को धन्यवाद दिया, जिनके 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ में कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को टेस्ट कप्तानी मिली थी। बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर ‘अपने सबसे सफल कप्तान’ को उनके कप्तानी करियर के लिए बधाई दी है।33 वर्षीय कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 40 में जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा। वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, वहीं 40 से अधिक टेस्ट जीतने वाले दुनिया के चार सफलतम कप्तानों में भी उनका नाम शामिल है। अन्य तीन कप्तान स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग और ग्रीम स्मिथ हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...