Google Analytics Meta Pixel किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक - Ekhabri.com

किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी के शंकर नगर स्थित उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर अटल नगर में आंदोलनरत किसानों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर श्री धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुबत साहू तथा संचालक ग्राम एवं नगर निवेश श्री जय प्रकाश मौर्य सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्धारित समय के उपरांत भी शंकर नगर स्थित आवास मंत्री श्री अकबर के निवास कार्यालय में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के कोई भी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि बैठक में किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रूपन चन्द्राकर तथा कार्यकारी अध्यक्ष समिति की उपस्थिति के लिये पूर्व सहमति प्रदान की गई थी। डॉ. डहरिया ने बताया कि किसान कल्याण समिति ने बैठक में उपस्थिति के लिये लिखित में पत्र देने कहा, लिखित में भी बैठक में उपस्थिति की सूचना दी गई, लेकिन किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए। अब किसान कल्याण समिति से चर्चा उपरांत पुन: अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।
किसान मंच समिति के पदाधिकारियों ने सौंपा था ज्ञापन
गौरतलब है कि विगत दिवस वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया था। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी थी। मंत्री श्री अकबर को इस मौके पर किसान मंच समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवा रायपुर में पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। मंत्री श्री अकबर ने किसान भाईयों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का यथोचित समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...