Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 29 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 29 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन वाणी को लेकर बहुत संतुलन बनाकर चलें. छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों को ताने नहीं देने से बचे. संगीत से जुड़े लोगों को रियाज़ करने के पर ध्यान देना चाहिए. काम का वर्क लोड अधिक रहेगा बस ध्यान रखना है कि अपनी टीम के साथ बहुत अच्छे से बातचीत करें. किसी को भी कटु वचन न बोले. जो व्यापारी नया व्यापार स्टार्ट करने की सोच रहें है तो कर सकते है दिन उपयुक्त है.स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. छोटे भाई बहनों के प्रति समर्पण बढ़ेगा उनकी हर प्रकार से मदद करनी चाहिए वहीं दूसरी ओर सामाजिक रूप से भी व्यस्तता रह सकती है.

 

वृष- आज के दिन मन तेजी से इधर-उधर भागेगा जिस वजह से कार्य करने में मन कुछ कम लगेगा. इसलिए आज का मुख्य उद्देश्य अपने मन के घोड़े पर लगाम लगाना है. नौकरी करने वालों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है सामान्य तरीके से दिन व्यतीत करना ही लाभकारी रहेगा. वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनको आर्थिक रूप से चोट लग सकती है, इसलिए आज बहुत ध्यान से सौदा करें. स्वास्थ्य अच्छा है नियमित रूप से व्यायाम एवं प्राणायाम करते रहें. मां के साथ समय व्यतीत करते हुए बातचीत करें. इससे मन शांत होगा और विचलन भी कम रहेगा.

 

मिथुन- आज के दिन क्रिएटिव काम को अधिक महत्व देना चाहिए. यदि डिज़ाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष है. वहीं कार्य में जितना समय देने की आवश्यकता हो उससे ज्यादा समय न दें. जो लोग व्यापार करते हैं खासतौर दवा से संबंधित या अनाज से संबंधित उनको लाभ होता दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से जो लोग मादक पदार्थ का सेवन करते है वह लोग इसे तत्काल त्यागने का प्रयास करें अन्यथा भविष्य में नकारात्मक परिणाम के लिए तैयार रहें. परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित न हो, नहीं तो उनसे विवाद हो सकता है.

 

कर्क- आज के दिन धन के मामले में चिंता रहेगी. महामारी के चलते जो आर्थिक चोट पहुंची है उसको लेकर मन में कुछ निराशा आ सकती है लेकिन आपको निराश नहीं होना है सकारात्मक सोच के साथ इस विषम परिस्थिति से निकलने की प्रेरणा का प्रादुर्भाव रखना होगा. ऑफिशियल कार्य को दूसरों से बेहतर काम करना होगा, और प्रतिदिन अपने काम को और बेहतर करते चलना है. इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें, सिर में चोट लगने की आशंका है. पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी घर के सभी सदस्य अपने- अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज का दिन सामान्यतः सामान्य रहने वाला है वहीं कार्य को लेकर प्रोफेशनल रहना होगा, यानि अपना भी लाभ देखना होगा, दूसरों के कारण आपका कार्य बाधित हो सकता है. व्यापारियों के लिए समय  चिंताजनक नहीं है, इसलिए कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. विद्यार्थी वर्ग स्टर्डी को लेकर गंभीर रहेंगे. कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है. सेहत की बात करें, तो गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए.  पारिवारिक सौहार्द बनाने के लिए प्रयास करने होंगे, घर में यदि किसी का जन्मदिन है, तो सदस्यों के साथ मिलकर एंजॉय करना चाहिए.

 

कन्या- आज के दिन सारा फोकस करियर पर  करना होगा, इसलिए ऑफिशियल कार्यों में भी समय अधिक देना पड़ेगा किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको कर्मक्षेत्र में पीछे कर सकती हैं. जो लोग एसेंशियल सर्विस में है, जैसे डॉक्टर पुलिस या समाज सेवी उनको विषम परिस्थिति देखकर उलझन या घबराहट हो सकती है लेकिन धैर्य के साथ अपना कर्म करते हैं. व्यापारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है. सेहत की बात करें तो पेट में दिक्कत हो सकती है पेट में दर्द व जलन जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है.  दांपत्य जीवन में यदि पहले से तनाव चल रहा है तो शांत रहें. विवाद और बढ़ सकता है.

 

तुला- आज के दिन आपको सकारात्मक तरीके से सभी कार्यों को करना है जीवन में घट रही नकारात्मक घटनाओं को भी सकारात्मक तरीके से समझना होगा. मन से हारने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मन के हारे हार और मन के जीते जीत. ऑफिशियल कार्य कम रहने वाला है. व्यापार में धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियाँ अच्छी चल रही है प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करें. वहीं दूसरी ओर छोटी बहन को लेकर चिंता हो सकती है उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, यदि वह आपके साथ रहती  हैं तो उनका ख्याल रखें.

Read Also  आज का राशिफल 2 जून राशिफल 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन अनियमित दिनचर्या को नियमित कर लें, समयबद्ध रखने से आपको लाभ होगा. एक विशेष बात ध्यान रखनी होगी कि आज मन में कुछ अनुचित विचारों का आगमन होगा, जिनको  महत्व नहीं देना है. यदि आप खुद को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन कोई एक्सट्रा एजुकेशन लेना चाहते हैं तो कर सकते हैं. थोक का व्यापार करने वालों को लाभ होगा, बडें ग्राहंको के साथ संपर्क बनाएं रखें. सेहत में पैरों में दर्द से संबंधित दिक्कत रहने वाली है. मित्रों के साथ कनेक्ट रहना है उन्हें, घर से ही वीडियो कॉल या वॉइस कॉल से संपर्क करते हुए हाल-चाल लेना चाहिए.

 

धनु- आज का दिन सभी परिस्थितियों में धैर्य का दामन नहीं छोड़ना है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए दिन कर्मक्षेत्र के लिए तनावपूर्ण है, उच्चाधिकारी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं उनकी बातों को नजर अंदाज न करते हुए ग़लतियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर विशेष अलर्ट रहें वह भोजन न करें, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जैसे- फ्रिज का पानी, कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडी चीजें. परिवार का माहौल सौहार्द पूर्ण रखना होगा, सदस्य आपका सपोर्ट करेंगे. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें.

 

मकर- आज के दिन मन में जटिल समस्याओं को लेकर चिंताएं हो सकती हैं. शत्रुओं को लेकर  दिमाग में चिंतन रहेगा, जिससे मन खराब हो सकता है, लेकिन अनावश्यक रूप से चिंता करने से बचें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा. यदि आप पैतृक कारोबार करते हैं तो व्यापार में कुछ लाभ होने की संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही है. हेल्थ की बात करें तो अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सतर्कता रखनी होगी साथ ही घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर भी सुरक्षात्मक कदम उठाने चाहिए. धन से संबंधित मामलों में पिता से लाभ मिल सकता है.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ- आज के दिन उन विषयों पर गंभीरता से सोचना होगा, जो बहुत बेसिक हैं, और जिनमें आप अपने को कुछ कमजोर समझते हैं. अपनी नींव मजबूत करने के लिए विषयों को गंभीरता से लें. ऑफिस में उच्चाधिकारियों की बातों का गलत तरीके से जवाब नहीं देना है अन्यथा उनसे विवाद हो सकता है. कपड़ों का व्यापार करने वालों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है साथ ही प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए.  सेहत में रक्तचाप से संबंधित समस्या रहती है तो नियमित दवा लेना अनिवार्य है स्वास्थ्य का ध्यान रखें. राई का पहाड़ न बनने पाए इसलिए परिवार में छोटी-छोटी बात को तूल न दें.

 

मीन- आज के दिन ऊर्जा को संतुलित तरीके से कार्य में समायोजित करना होगा. वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति आपको अत्यधिक ऊर्जावान बना रही है. करियर को लेकर अब समय आ गया है कि आप अपनी प्रतिभा दिखाए जो लोग शोध कार्य में लगे हैं, उनके लिए भी दिन शुभ है. लेकिन जो लोग डिप्रेशन में जल्दी आ जाते हैं उनको आज सकारात्मक रहना होगा अन्यथा मन उदास रहेगा. लकड़ी का कारोबार करने वालों को लाभ होगा. जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है उनको  स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए खाने-पीने में भी संतुलन बनाकर रखें. पूरे परिवार के साथ मिलकर घर पर ही भजन-कीर्तन करना चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *