Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया



रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने हाल ही में एमबीए और एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्थिति विश्लेषण, स्वोट विश्लेषण और प्रेजेंटेशन स्किल्स पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक स्थिति को बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने मनोस्थिति का विश्लेषण करके प्रस्तुतिकरण के बारे में अंतदृष्टि सीखी। स्थिति विश्लेषण कार्यक्रम ने सिखाया कि लोगों के बीच किसी भी गतिविधि को कैसे बढ़ावा दिया जाए। यह संचार कौशल के साथ-साथ प्रस्तुति कौशल में भी सुधार करता है। स्वोट को हिन्दी में ताकत (Strength), कमजोरियां (Weakness), अवसर (Opportunities), और खतरे (Threats) कहते है जो प्रतिस्पर्धी स्थिति का मूल्यांकन करने और रणनीतिक योजना विकसित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक ढ़ाचा है। स्वोट विश्लेषण विद्यार्थीयों के आतंरिक और बाहरी कारकों के साथ ही वर्तमान और भविष्य की क्षमता का आंकलन करता है। यह प्रतियोगिता छात्रों के कौशल विकास में वृद्धि के लिए बहुत ही उपयोगी जनक सिद्ध हुई। शैक्षणिक प्रकोष्ठ के तहत ऑनलाईन प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस तरह की अतिरिक्त सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां हमारे छात्रों के आत्मविश्वास और भागीदारी कौशल को बढ़ाती है। इस प्रतियोगिता में किसी भी विषय को लोगों के बीच कैसे प्रस्तुत करना है उसे पीपीटी के माध्यम से सिखाया गया। सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाईन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी विषय वस्तु प्रस्तुत किये।



स्थिति विश्लेषण प्रतियोगिता का समन्वयक वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के डॉ. पारितोष दुबे और प्रोफे. प्राप्ति चोपड़ा थे इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रूचि गुप्ता और प्रोफे. जी. दिव्या थे।

स्वोट विश्लेषण प्रतियोगिता के समन्वयक सहायक प्रोफेे. प्रतिक्षा चिलमवार और सहायक प्रोफे. शिखा सिंह थे इस प्रतियोगिता के निर्णायक सहायक प्रोफे. सुश्री श्रेया श्रीवास्तव और सुश्री मरियम अहमद थे।

Read Also  राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण…इतने मंत्री ले सकते है शपथ


प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता के समन्वयक सहायक प्रोफे. जी. दिव्या और सहायक प्रोफे.ए. नागा रमनी थे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. पारितोष दुबे रहेे।

इन सभी कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका सेठी शर्मा और अन्य संकाय के प्रोफेसर भी उपस्थित थे।

स्थिति विश्लेषण प्रतियोगिता में एमबीए और एम. कॉम प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें प्रथम स्थान एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की प्रज्ञा जैन ने प्राप्त किया। इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की अदिति चौधरी और आर्य अग्रवाल रहे तथा एमबीए. प्रथम सेमेस्टर की वंशिका अग्रवाल और प्रभात यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



स्वोट विश्लेषण प्रतियोगिता में सुमीत कुमार पॉल, आर्या सोनी, अंकुश मिश्रा और सौरव कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। इसी क्रम में राहुल चौधरी, श्याम सिंह, आस्था तिवारी, सलोनी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान और राजवीर शर्मा, अंबे कुमारी, गौरव देवांगन, ख्याति जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।

प्रेजेंटेशन स्किल्स प्रतियोगिता मेें बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की सुमन जेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अलीशा यादव बी.कॉम. और रूपाली ठाकुर बीबीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और बीबीए प्रथम सेमेस्टर से अंबे कुमारी, गौरव देवांगन, ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *