Google Analytics Meta Pixel राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण…इतने मंत्री ले सकते है शपथ - Ekhabri.com

राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण…इतने मंत्री ले सकते है शपथ

 

राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार शुक्रवार को किया जायेगा। राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर पौने 12 बजे रखा गया है। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार (22 दिसंबर) को राजभवन में साय कैबिनेट में 7 से 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले इंडोर स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारी की गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम राजभवन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रिमंडल में इस बार दो कुर्सी लोकसभा चुनाव तक खाली रखने की योजना है। राज्‍य में मुख्‍यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री बनाए जाने हैं। बताया जा रहा है कि कल 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री साय सरगुजा संभाग से हैं। डिप्‍टी सीएम साव बिलासपुर संभाग और विजय शर्मा दुर्ग संभाग से हैं। स्‍पीकर डॉ. रमन भी दुर्ग संभाग से हैं। अब तक की चर्चाओं में रायपुर और बस्‍तर संभाग का खाता नहीं खुला है। भाजपा को इस बार बस्‍तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। वहां से मंत्री पद के तीन दावेदार हैं। इनमें केदार कश्‍यप, लता उसेंडी और आईएएस की नौकरी छोड़ कर आए नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। रायपुर संभाग की 20 में से 12 सीट भाजपा जीती है। यहां से दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत पुराने चेहरे हैं। नए चेहरों में एससी सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार डहरिया को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे खुशवंत साहब के साथ फिल्‍म स्‍टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का नाम शामिल है। दुर्ग संभाग की 20 में से भाजपा 10 सीट जीती है। इस संभाग से डॉ. रमन, विजय शर्मा पहले ही पद पा चुके हैं। बिलासपुर संभाग की 24 में 10 सीट ही इस बार भाजपा जीत पाई है जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट भाजपा के पास है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *