Google Analytics Meta Pixel 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का किया गया प्रसारण - Ekhabri.com

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का किया गया प्रसारण


रायपुर। देश में 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता एवं मतदाताओं के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्प को आमजन तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर को फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए मतदाता सूची को शुद्ध बनाए रखने के कार्य में उनके योगदान की सराहना की। राउत ने प्रत्येक वोट का महत्व बताते हुए सभी नागरिकों से मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने की अपील की।



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि महामारी के इस दौर में भी विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक मतदाताओं के पंजीकरण निश्चित ही मतदाताओं के सजगता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने किसी भी निर्वाचन में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अनुरोध किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्वागत भाषण दिया। कंगाले ने बताया कि विषम परिस्थितियों में भी इस वर्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान 3,98,550 नए मतदाता जुड़े हैं, जिनमें से 2,22,073 मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। प्रदेश में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 1,94,95,247 है। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मतदाताओं की संख्या में 1,50,858 की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार गरुड़ ऐप और वोटर हेल्पलाइन एप को मतदाताओं ने हाथों-हाथ लिया है और ऑनलाइन आवेदन को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में कुल प्राप्त आवेदन पत्रों में से 53.30 प्रतिशत आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया।

कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन वर्चुअल स्वरूप में किया गया, जिसमें समस्त राज्य से यूट्यूब, फेसबुक लाइव और गूगल मीट जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों, मीडिया कर्मियों और समस्त जिलों के अधिकारी कर्मचारी गणों ने भाग लिया। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत ने किया। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विपिन मांझी, सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read Also  लापरवाह अधिकारियों को महिला मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- गलतफहमी न पालें अधिकारी


कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह जिला रायगढ को उत्कृष्ट जिला, कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रानू साहू जिला कोरबा को स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट जिला का पुरस्कार प्रदान किया गया।

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कार गौरीशंकर नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कांकेर, उत्कृष्ट निर्वाचन पर्यवेक्षक का पुरस्कार टी. बालन, जिला-दुर्ग को एवं गिरिश गुप्ता, जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी जिला सरगुजा को विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार आशीश कुमार द्विवेदी सहायक प्रोग्रामर जिला बलरामपुर रामानुजगंज को वर्ष 2021 में निर्वाचन से संबंधित क्रियेटिव स्लोगन तैयार करने के लिए राज्य स्तर पर प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक संभाग से एक उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एक उत्कृष्ट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एक उत्कृष्ट सहायक प्रोग्रामर को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *