Google Analytics Meta Pixel जगदलपुर में आकार लेने लगी है राज्यस्तरीय शहीद गुण्डाधुर तीरंदाजी अकादमी - Ekhabri.com

जगदलपुर में आकार लेने लगी है राज्यस्तरीय शहीद गुण्डाधुर तीरंदाजी अकादमी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी घोषणा
रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अकादमी में बस्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के उत्कृष्ट तीरंदाजों को आवासीय एवं गैर आवासीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप जगदलपुर क्रीड़ा परिसर में 120 मीटर का सुरक्षित आरचरी रेंज तैयार किया गया है। इसमें इंडियन आरचरी के साथ ओलम्पिक के इंवेन्ट रिकर्व एवं कम्पाउंड के 50 – 60 खिलाड़ी एक साथ एक समय में अभ्यास व प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। 30 मीटर इंडोर आरचरी रेंज की भी सुविधा खिलाड़ियों के लिए तैयार की गयी है, ताकि बरसात के दिनों में भी प्रशिक्षण प्रभावित न हो। 50 गुना 30 मीटर के विशाल कवर्ड शेड सहित ट्रेनिंग सेन्टर भवन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम, प्रशिक्षक के लिए रूम, टेक्निीकल विडीयो एनालिसेस रूम, स्टोर रूम, आफिशियल लाउंच आदि का निर्माण किया गया है।
अकादमी के लिए निर्धारित मापदण्डों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा
अकादमी के लिए निर्धारित मापदण्डों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आवासीय प्रशिक्षण के साथ शिक्षा आदि की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण के लिए स्थानीय प्रशिक्षक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, ओलम्पिक आदि में पदक प्राप्त खिलाड़ी या उनकी संस्था से अनुबंध कर विश्वस्तरीय प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इससे राज्य के खिलाड़ी भी ओलम्पिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्पधार्ओं के लिए तैयार किए जा सकेंगे। इसके लिए शासन के साथ-साथ सी.एस.आर. का भी सहयोग लिया जायेगा। अकादमी संचालन के लिए प्रशासनिक ढांचें के साथ कीमती प्रशिक्षण सामग्री, सायकलॉजिकल, मेंटल तथा फिजिकल सेन्टर का प्रावधान किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी लक्ष्य
अकादमी का उद्देश्य राज्य के तीरंदाज खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं, उपकरणों, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के माध्यम से ओलम्पिक में मेडल के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके माध्यम से आदिवासी अंचलों पारम्परीक खेल के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। शासन की उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति के तहत उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अकादमी की नियमावली का निर्धारण कर प्रशासकीय एवं प्रशिक्षण अमले द्वारा उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। खिलाडियों की आवास, चिकित्सा, शिक्षा, खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व, नियमित प्रशिक्षण, बीमा आदि की सुविधाएं अकादमी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर होगा खिलाड़ियों का चयन
अकादमी में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें एन्थ्रोपोमेट्रिक मेजरमेंट- आई डोमिनेंट टेस्ट, ब्रीथ एण्ड विकनेस, ड्रा लेंग्थ टेस्ट, लंग्स केपेसिटी, चेस्ट एक्सपोंशन, कार्डियो एफिसिएंसी, स्पेसिफिक फीटनेस टेस्ट- इण्डोरेंस स्ट्रेंग्थ, बॉडी कार्डिनेशन एण्ड बैलेंस, जनरल बैटरी टेस्ट, टूनार्मेंट स्कोर – इण्डियन राउण्ड 30 मीटर, रिकव्हर, कम्पाउंड राउण्ड 50 मीटर 70 मीटर, मनोविज्ञान एवं मानसिक फिटनेस टेस्ट -खेल में रूचि, खेल के प्रति समर्पण, व्यवहार आचरण, आत्मविश्वास, मेडीकल फिटनेस – मान्यता प्राप्त चिकित्सालय के अधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रमाणित स्वास्थ प्रमाण पत्र शामिल हैं। उक्त टेस्ट के साथ जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का प्राथमिकता दी जायेगी। अकादमी के माध्यम से आर्चरी फेडरेशन आफ इंडिया से एफिलेशन प्राप्त कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कैम्प के आयोजन कराये जा सकेगें। साथ ही ओलम्पिक मेडल विजेता खिलाड़ियों के द्वारा संचालित अकादमियों से अनुबंध कर उनके स्वयं के अनुभव व प्रशिक्षकों का लाभ अकादमी के खिलाड़ियों को प्राप्त हो सकेगा। अकादमी में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर खेलो इंडिया के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र की सुविधा के भी प्रयास किये जाएंगे।
***

Read Also  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 8 राज्यों में बनाई चुनाव समिति...देखिए प्रदेश में किस-किसको मिली जिम्मेदारी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

नए सत्र की शुरुआत, सीएम साय ने छात्रों को दिया खास मंत्र

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जून 2026। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है।   मुख्यमंत्री ने...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...