Google Analytics Meta Pixel लता दीदी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि - Ekhabri.com

लता दीदी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी की देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। भारत रत्न लता जी के निधन पर पूरा देश दुखी है। ऐसे में गीतकार अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अजय देवगन मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, तरण आदर्श, स्वानंद किरकिरे समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
यह आवाज कोई नहीं भूल सकता: अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने लिखा, मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे… और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना। ओम शांति।
ए आर रहमान..
ए आर रहमान ने लता मंगेशकर के साथ फोटो शेयर कर लिखा,प्यार, सम्मान और प्रार्थना।
अनिल कपूर..
अनिल कपूर ने लिखा, मेरा दिल टूट गया है। लेकिन इस अविश्वसनीय आत्मा को जानने और उनके प्यार के लिए धन्य हूं… लताजी हमारे दिलों में एक ऐसी जगह रखती हैं, जो कभी किसी और के द्वारा नहीं ली जाएगी। इस तरह उन्होंने अपने संगीत से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। वह शांति से आराम करें और अपनी चमक से आकाश को रोशन करें।
अजय देवगन..
अजय देवगन ने लिखा, हमेशा के लिए एक आइकन। मैं हमेशा उनके गीतों की विरासत को याद रखूंगा। हम कितने भाग्यशाली थे कि लताजी के गीत सुनकर बड़े हुए। ओम शांति। मंगेशकर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
मधुर भंडारकर..
मधुर भंडारकर ने लता मंगेशकर के साथ की फोटो शेयर कर लिखा, दीदी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह सालों से मेरे लिए एक मां की तरह रही हैं। हर दूसरे हफ्ते में उन्हें फोन करता था और बातचीत करता था। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी उपस्थिति मेरे जीवन में बहुत याद आएगी। लव यू दीदी। ओम शांति। वॉयस ऑफ इंडिया।
-भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल ने दी श्रद्धांजलि
लता मंगेश्कर के निधन पर भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिल्ली में फिल्म सन ऑफ बिहार के सेट पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा, भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। आप के गाने हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा रहेगी। आपके हर एक गाने को सुनकर बड़ा हुआ और आज आप चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में और संगीत की दुनिया मे अमर रहेंगी। खेसारीलाल यादव ने आगे कहा, ताई आप जैसा कोई नहीं और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि लता जी का जीवन सम्पूर्ण इतिहास है। हम धन्य हैं कि हम उस देश मे पैदा हुए, जहां कण-कण में लता जी की आवाज गूंजती है। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देकर लता जी आज मां सरस्वती के साथ अनंत यात्रा पर चली गईं। आज का दिन मेरे लिए बेहद दुखद है। मैं उन्हें दिल से नमन करता हूं।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...