Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के साथ होने वाली राज्यस्तरीय बैठक के पूर्व संगठन और बोर्ड ने की तैयारी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के साथ होने वाली राज्यस्तरीय बैठक के पूर्व संगठन और बोर्ड ने की तैयारी

भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती है राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके पुनर्वासन को लेकर संचालनालय, सैनिक कल्याण, रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सैनिक कल्याण परिषद के नवनिर्मित सभागार में 8 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रथम बैठक की अध्यक्षता संचालक संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा विशिष्ट सेवा मेडल ने की। बैठक का संचालन कैप्टन अनुराग तिवारी, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने किया। बैठक में राज्य शासन के गृह विभाग का प्रतिनिधित्व एफ केरकेट्टा,उप सचिव गृह विभाग ने किया।
प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में सैनिकों के कल्याण से संबंधित बातों और संबंधित मुद्दों को रखा जाता है। इस बैठक में रक्षा मंत्रालय और सेना के अधिकारी भी मौजूद होते हैं। इस बार की वार्षिक बैठक जल्द ही आयोजित होने वाली है और उसी की तैयारियों को लेकर ये विशेष बैठक आयोजित की गयी थी।
सभी भूतपूर्व सैनिक संगठनों को भी शामिल किया गया
इस बैठक में राज्य के सभी भूतपूर्व सैनिक संगठनों को भी शामिल किया गया था। बैठक में इनसे संबंधित मुद्दे तथा उनपर निर्भर परिवारों की समस्याओं की चर्चा विस्तार से की गयी। बैठक में विभिन्न भूतपूर्व सैनिक संगठनों के 40 प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में जिला सैनिक बोर्ड के 4 अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे जबकि 6 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वर्चुअल मोड में बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में रिटायर कर्नल रैंक के अधिकारी तथा सेना से संबंधित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी भूतपूर्व सैनिक संगठनों की तरफ से उपस्थित थे।
विभिन्न प्रकार की परेशानियों की चर्चा की गयी
बैठक में भूतपूर्व सैनिक संगठनों के सामने आ रही विभिन्न प्रकार की परेशानियों की चर्चा की गयी। इसके साथ ही शहीद परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया एमाउंट, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण, वीरता पुरस्कार में दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी और राज्य में भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों की संभावनाओं पर विचार किया गया। ऐसा पहली बार हुआ था कि एक साथ 14 भूतपूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि संगठित हुए थे और उनकी बैठक हुई। इस बैठक की कार्यसूची को विधिपूर्वक राज्य के सभी संगठनों से सुविचार करने के पश्चात तैयार किया गया था। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों सैनिक परिवारों वीर नारियों, वीर माताओं, विधवाओं एवं द्वितीय विश्व युद्ध की नारियों की समस्याओं पर सुचारू रूप से विचार, चर्चा और उनका समाधान निकालना था। भूतपूर्व सैनिकों को पहले ही राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा शहीदों के परिजनों और उन पर निर्भर परिवारों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जिसमें स्कालरशिप, चिकित्सा सुविधा और जरूरतमंदों के लिए वित्तीय सहायता शामिल है, की जानकारी दी गयी थी। अपनी तरह की इस पहली बैठक में जिसमें सभी जिला सैनिक कल्याण संगठन, भूतपूर्व सैनिक शामिल थे, इसको लेकर सभी ने अपनी खुशी जाहिर की और राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक को बधाई दी।

Read Also  दुर्ग-बीजापुर जिले में रेड अलर्ट:मौसम विभाग ने अति बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...