Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा- पूरा राज्य गोबर राज्य!, यह रही वजह - Ekhabri.com

बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा- पूरा राज्य गोबर राज्य!, यह रही वजह

बिलासपुर हाईकोर्ट में उस समय छत्‍तीसगढ सरकार की फजीहत हो गई जब कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई स्मार्ट सिटी नहीं है पूरा राज्य गोबर राज्य है। जस्टिस मिश्रा ने यह कड़ी टिप्पणी एम.एम.पी.वाटर स्पोर्ट्स बनाम छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की याचिका की सुनवाई करते हुए की है।

स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स के दोबारा टेंडर करने को लेकर एमएमपी वाटर स्पोर्ट्स द्वारा बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। याचिका में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अलावा रायपुर नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भी पक्षकार बनाया गया था।

बूढ़ा तालाब रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का टेंडर पूर्व में एम.एम.पी वाटर स्पोर्टस् को दिया गया था,  लेकिन कतिपय आधारों पर बाद में इसका दोबारा टेंडर निकाले जाने पर एमएमपी वाटर स्पोर्ट्स ने हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका लगाई गई थी जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। मामले में स्मार्ट सिटी रायपुर,  नगर निगम रायपुर और वाटर स्पोर्ट्स से जुड़े तथ्यों पर बहस के दौरान जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने यह टिप्पणी कर दी कि यहां कोई स्मार्ट सिटी नहीं है,  पूरा राज्य गोबर है।

बूढ़ातालाब में वाटर स्पोर्ट्स और शहर के बीच ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकेगा। तालाब के किनारे तैरते रेस्टोरेंट में खाने-पान की तमाम चीजें मौजूद होंगी। तालाब के बीच गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन और म्यूजिक शो रहेगा। एडवेंचर शो के तहत सैलिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न तरह के खेल हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से इसे पीपीपी मोड पर डेवलप करा रहा है।

Read Also  बोरवेल में 50 फीट नीचे फंसे राहुल को निकालने सूरत से आएगा रोबोट

पर्यटन विभाग ने इसके लिए मुंबई की एमएमपी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अनुबंध कर लिया है। कंपनी ने बूढ़ातालाब में काम भी शुरू कर दिया है। पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। छह-छह महीने के तीन चरणों में 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस तरह अक्टूबर 2018 तक बूढ़ातालाब का स्वरूप ही बदला हुआ नजर आएगा। दरअसल, काफी दिनों तक बूढ़ातालाब के मेंटनेंस को लेकर पर्यटन विभाग और निगम के बीच खींचतान चली। निगम ने पांच साल के लिए इसे पर्यटन मंडल को दिया था।

पांच साल बाद मंडल ने इसे निगम को लौटाना चाहा, लेकिन निगम ने लेने से ही इंकार कर दिया। तब तालाब के लिए अलग से प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इससे शहर के बीच लोगों को मनोरंजन की मेट्रो स्तर की तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी। यह रायपुर का पहला ऐसा तालाब होगा, जहां इस तरह की सुविधाएं विकसित होंगी। पर्यटन मंडल के अफसरों के अनुसार पीपीपी मोड पर 30 साल के लिए तालाब लीज पर दी गई है। इस दौरान कंपनी नियम शर्तों का पालन करेगी। नियम के विपरीत कार्य करने पर अनुबंध रद्द किया जा सकता है। कंपनी 20 दुकानें बनाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प विक्रय केंद्र खोले जाएंगे।

गंगरेल, बूढ़ाताला सहित पांच जगहों पर : छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने बूढ़ातालाब, गंगरेल बांध सहित पांच जलाशयों में इस तरह के वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर सहित मनोरंजक सुविधाओं के लिए अक्टूबर 2016 में 68 करोड़ 25 लाख रूपए के एमओयू किए हैं। मुम्बई की एमएमपी (इंडिया) प्रायवेट लिमिटेड हसदेव बांगो बांध कोरबा में 15 करोड़ रुपए और विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) रायपुर में 12 करोड़ खर्च कर सुविधाएं विकसित करेंगी। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 12 करोड़ के खर्च से शहर के बीच मनोरंजन पार्क का निर्माण करना था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...