Google Analytics Meta Pixel उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद - Ekhabri.com

उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

गढ़मिरी में क्रांतिकारी शहीद वीर कवासी रोडा पेदा को श्रद्धांजलि दी
रायपुर। उद्योग एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ग्राम पंचायत गढ़मिरी में भूमकाल के महानायकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस की 112वीं वर्षगांठ के अवसर पर सर्वआदिवासी समाज द्वारा आयोजित क्रांतिकारी शहीद वीर कवासी रोडा पेदा के बलिदान को स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के विरूद्ध आदिवासी समाज के महानायकों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेते हुए अपने परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों से लड़ाई लड़ी और शहीद हुए हैं। श्री लखमा ने कहा कि भूमकाल के आंदोलन के दौरान अब तक शासकीय रिकार्ड में 51 शहीदों के नामों का पता चला है। उन्होंने सर्वप्रथम गढ़मिरी में क्रांतिकारी वीर कवासी रोडा पेदा के मूर्ति का माल्यार्पण व सेवा अर्जी, विधि विधान के साथ शहीद स्थल गढ़मिरी में श्रद्धांजलि दी। शहीद कवासी रोडा पेदा के नाम को आदिवासी समाज आगे बढ़ाएगा। ग्राम पंचायत गढ़मिरी भूमकाल स्मृति दिवस का आयोजन समाज के लोग ही तय करेंगे ताकि आगे चलकर बड़े आयोजन किए जा सके। इस अवसर पर जिले के धुरवा, कोया, गोंड, मुरिया, भतरा, हल्बा, महारा, धाकड़ समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...