Google Analytics Meta Pixel कोरोना संक्रमण के बाद तीन में से एक बुजुर्ग में पैदा हुईं नई स्वास्थ्य समस्याएं - Ekhabri.com

कोरोना संक्रमण के बाद तीन में से एक बुजुर्ग में पैदा हुईं नई स्वास्थ्य समस्याएं

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमित हुए एक तिहाई बुजुर्गों में प्रारंभिक संक्रमण के महीनों बाद स्वास्थ्य संबंधी कम से कम एक नई समस्या पैदा हुई, जिसका उन्हें इलाज करना पड़ा। विज्ञानियों का यह विश्लेषणात्‍मक शोध निष्कर्ष द बीएमजे नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अमेरिका स्थित आप्टम लैब्स और हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने बताया कि बुजुर्गों में दिल, किडनी, फेफड़े व लिवर के साथ-साथ मानसिक समस्याएं भी पैदा हुईं। उन्होंने अमेरिका के स्वास्थ्य बीमा योजना रिकार्ड के आधार पर वर्ष 2020 में 65 या उससे अधिक उम्र के 1,33,366 बुजुर्गों की पहचान की, जिनमें एक अप्रैल से पहले कोविड-19 संक्रमण का पता चला था। इनका वर्ष 2020 व 2019 के गैर कोविड संक्रमितों के समूह व लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में संक्रमण के कारण बीमार लोगों के साथ तुलना की गई। इस दौरान उनकी उम्र, लिंग व समूह का ध्यान रखते हुए कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती किए जाने के अत्यधिक खतरे का आकलन किया गया। परिणाम बताते हैैं कि वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमित हुए बुजुर्गों में से 32 प्रतिशत में संक्रमण से ठीक होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी नई समस्याएं पैदा हुईं, जो वर्ष 2020 के तुलना समूह से 11 प्रतिशत ज्यादा थीं। श्ाोधकर्ताओं ने कहा, ‘हमारा यह अध्ययन संभावित बीमारियों के खतरे का आकलन करने और स्वास्थ्य संसाधनों के इस्तेमाल में मददगार साबित होगा।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...