Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपके सामने यदि कोई विपरीत स्थिति भी उत्पन्न हो, तो उसे आप साहस दिखाते हुए संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के तेज को देखकर आज उनके शत्रु भी परास्त होंगे, जिनसे उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि यदि आप किसी से कुछ बोले तो बहुत तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपके द्वारा किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा।
वृष राशि : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा, इसलिए आज व्यापार कर रहे लोगों को भी लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने कर्ज को लेकर भी उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। विद्यार्थी के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन राशि : आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं, जिनका बाद में आप लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने घर में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपके परिवार का कोई सदस्य उसका फायदा उठा सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिनका आपको समाधान भी मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्रों में उन्नति लेकर आएगा। आज आपको किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले विश्वास करना होगा कि वह व्यक्ति लेनदेन करने लायक है या नहीं। परिवार में यदि आपको किसी के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी, जिसके कारण उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज के दिन आपको विभिन्न स्त्रोतों से लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। अपने मन में चल रहे विचारों को भी अपने किसी पार्टनर से साझा कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल करना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यक्ति करेंगे, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

कन्या राशि : आज के दिन आप अपने करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ लोगों से बातचीत कर सकते हैं, जिनके बाद आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आप यदि अपने मन की इच्छा को जीवनसाथी से साझा करेंगे, तो वह आपकी इच्छा को पूरा अवश्य करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज आपको चल रही समस्याओं के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी की भी कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो बाद में वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है।

तुला राशि : आज सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आज उनके किए गए कार्यों की सराहना होगी और उन्हें पार्टी द्वारा कुछ नए कार्य सौंपे जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें जाकर आपके माता-पिता प्रसन्न होंगे। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको बाहर का तला भुना खाने से कुछ पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको बाहरी खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। आज आपके परिवार में आपकी  कही हुई बात का कोई व्यक्ति गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए आज आपको किसी से भी बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होगा, जिनके साथ आप पुराने गिले-शिकवों की दूर करेंगे, जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कारोबार कर रहे लोगों की कोई लंबे समय से लटकी हुई डील पूरी होने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। उन्हें अपनी कुछ आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। आज आपको अपने माता-पिता से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आज यदि आपने भविष्य में किसी पर अधिक भरोसा किया हुआ था, तो आपका वह भरोसा तोड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से साले अथवा ससुर से धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी समाप्त होंगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में भी व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने जूनियर्स के साथ सामंजस्य बिठाने की आवश्यकता है, तभी वह उनसे काम निकल पाने में सफल रहेंगे, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ शत्रु भी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है क्योकि आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि विधार्थियों को शिक्षा मे कुछ समस्याए आ रही थी, तो आप उनका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। आज आप किसी राजनीतिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो लोग अपने बढ़ते हुए खर्चे के कारण परेशान हैं, तो आज वह उन्हें काफी हद तक कम करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि : आज आप अपने बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे व आपके आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आप अपनी चल रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित धन को निवेश करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको मात्रा में मिलता दिख रहा है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...