Google Analytics Meta Pixel महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पाजिटिव पाई गईं - Ekhabri.com

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पाजिटिव पाई गईं

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना जांच में पाजिटिव पाई गई हैं। बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी में ‘संक्रमण के लक्षण” पाए गए हैं। 95 वर्षीया महारानी अपने विंडसर कैसल में ही हैं। बकिंघम पैलेस ने कहा, ‘उनका इलाज जारी है और वह सभी दिशानिर्देशों का पालन करती रहेंगी।” इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महारानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
इंग्लैंड में कोरोना पाजिटिव पाए जाने वाले हर किसी के लिए वर्तमान दिशानिर्देश के अनुसार उसे 10 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में जाना अनिवार्य है। छठे और सातवें दिन दो लगातार निगेटिव परिणाम आने पर क्वारंटाइन अवधि समाप्त हो जाती है। महारानी के बेटे और ब्रिटेन के युवराज प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने के शुरू में कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। आठ फरवरी को जब 73 वर्षीय चार्ल्स पाजिटिव मिले थे उस सप्ताह के दौरान महारानी उनके सीधे संपर्क में थीं। महारानी को पहला टीका जनवरी 2021 में लगाया गया था और उन्हें दूसरी खुराक एवं बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
पाजिटिव पाए जाने पर 10 दिन के सेल्फ आइसोलेशन की अनिवार्यता ब्रिटेन खत्म करने जा रहा है। सरकार ‘कोरोना के साथ रहें” योजना शुरू करने जा रही है। सोमवार को प्रधानमंत्री बोरिस जानसन क्वारंटाइन अनिवार्यता खत्म करने की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से चेतावनी की अनदेखी नहीं करने का अनुरोध किया है। बीबीसी से उन्होंने कहा कि ‘कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने” की जगह वह ‘टीकाकरण” के साथ संकट से निपटना चाहते हैं। जानसन ने कहा, ‘अब हर किसी के लिए अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने की घड़ी है। कोरोना अचानक नहीं जाने वाला और हमें इस वायरस के साथ जीना सीखने की जरूरत है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...