हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार से इस पूरे विवाद में कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ) की भूमिका पर जानकारी मांगी। मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, जस्टिस जेएम खाजी और जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की पीठ को वरिष्ठ वकील एसएस नागनंद ने बताया कि सीएफआइ से जुड़ी कुछ छात्राओं द्वारा हिजाब विवाद शुरू किया गया था। वह उडुपी के सरकारी बालिका पीयू कालेज (इंटर कालेज), उसके प्रिंसिपल और एक शिका की तरफ से पेश हुए थे।
इस पर मुख्य न्यायाधीश ने जानना चाहा कि सीएफआइ क्या है और इसकी भूमिका क्या थी। नागनंद ने बताया कि सीएफआइ एक स्वैच्छिक संगठन है जो कक्षा मेें हिजाब पहनने की मांग करने वाली छात्राओं के समर्थन में राज्य में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन कर रहा है। एक अन्य वकील ने कहा कि सीएफआइ एक कट्टरपंथी संगठन है, जिसे कालेजों द्वारा मान्यता नहीं दी गई है। इस पर मुख्य न्यायाधीश अवस्थी ने पूछा कि क्या राज्य सरकार को इसके बारे में जानकारी है। इस पर नागनंद ने कहा कि खुफिया ब्यूरो को यह पता है।
इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने महाधिवक्ता प्रभुलिंग के. नागावदी के जरिये राज्य सरकार को इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। नागावदी ने कहा कि इस संगठन के बारे में कुछ जानकारी है, तब मुख्य न्यायाधीश ने हैरानी जताते हुए कहा कि अचानक इस संगठन का इस मामले में नाम कैसे आ गया। नागनंद ने कहा कि सीएफआइ ने कुछ शिक्षिकाओं को धमकाया था, जिससे वे शिकायत करने से डर गई थीं, लेकिन अब उन्होंने पुलिस में शियत दर्ज कराई है। मुख्य न्यायाधीश के पूछने पर वकील ने बताया कि कुछ दिन पहले शिक्षिकाओं को धमकाया गया था। जस्टिस दीक्षित ने इस पर नाराजगी जताते हुए महाधिवक्ता नागावदी से कहा कि उन्हें इसके बारे में कोर्ट को जानकारी देनी चाहिए थी। महाधिवक्ता ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि गर्ल्स कालेज में ड्रेस कोड 2004 से ही लागू है।
बता दें कि उडुपी में एक जनवरी को सीएफआइ द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में छह छात्राएं शामिल हुई थीं। ये वही छात्राएं थी जिन्होंने इसके चार दिन पहले उडुपी के सरकारी पीयू कालेज में कक्षा मेें पहनने की अनुमति मांगी थी, जिसे कालेज प्रशासन ने ठुकरा दिया था। प्रेस कांफ्रंेस के बाद कालेज के प्रिंसिपल रुद्र गौडा ने कहा था कि छात्राएं कालेज परिसर में हिजाब पहनकर आती थीं, लेकिन कक्षा में उसे उतार देती थीं। 35 वर्षों से ऐसा ही चला रहा था। अचानक बाहरी ताकतों के भड़काने पर वो कक्षा में हिजाब पहनने की मांग करने लगीं।
कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली एक याचिकाकर्ता के वकील मोहम्मद ताहिर से मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी ने कहा, ‘हम यह बिल्कुल स्पष्ट कर रहे हैैं कि चाहें वह डिग्री कालेज हो या पीयू कालेज, अगर वहां कोई यूनिफार्म निर्धारित है तो इस मामले के लंबित रहने तक उसका पालन किया जाना चाहिए।” श्ािक्षिकाओं के हिजाब पहनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का अंतरिम आदेश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...